फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Roadways ramps up preparations for Raksha Bandhan; 60 additional buses to operate.

Gorakhpur News: रक्षाबंधन पर रोडवेज की तैयारी तेज, 60 अतिरिक्त बसें चलेंगी

Tue, 25 Aug 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 25 Aug 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Roadways ramps up preparations for Raksha Bandhan; 60 additional buses to operate.
गोरखपुर। रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के अलग-अलग रूटों पर 60 अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी है। इसके साथ ही प्रमुख रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। 26 अगस्त से गोरखपुर लोकल में अतिरिक्त फेरे शुरू किए जाएंगे। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर जरूरत के अनुसार और बसें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम का सबसे ज्यादा फोकस लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, देवरिया, बस्ती और कुशीनगर रूट पर रहेगा। इन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक रहने की संभावना है। रक्षाबंधन के दौरान बसों में महिलाओं की संख्या भी बढ़ेगी। सरकार की ओर से इस बार महिलाओं को तीन दिन तक बसों में यात्रा की सुविधा दी गई है। इसके साथ एक सहयात्री का भी किराया नहीं लगेगा। ऐसे में निगम ने महिला यात्रियों की संख्या और बढ़ने का अनुमान लगाया है। सामान्य दिनों में गोरखपुर क्षेत्र में प्रतिदिन करीब एक लाख 25 हजार यात्री बसों से यात्रा करते हैं। रक्षाबंधन के दौरान 27, 28 और 29 अगस्त को यात्रियों की संख्या करीब एक लाख प्रतिदिन रहने का अनुमान है। खासकर दिन के साथ रात में भी यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी। इसे देखते हुए बसों के संचालन और फेरे बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कोट----
रक्षाबंधन को लेकर निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। 26 अगस्त से 60 अतिरिक्त बसों के संचालन के साथ प्रमुख रूटों पर फेरे बढ़ाए जाएंगे। यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी ताकि किसी भी यात्री को परेशानी न हो। महिला यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण पर भी विशेष ध्यान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लव कुमार सिंह,क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed