फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Roadways bus Gorakhpur to Prayagraj will run via Kamhariya Ghat from today

अच्छी खबर: आज से चलेगी कम्हरियाघाट के रास्ते प्रयागराज के लिए रोडवेज की बस, 70-80 KM कम होगी दूरी

Thu, 27 Jul 2023 10:49 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Jul 2023 10:49 AM IST
सार

कम्हरियाघाट के रास्ते प्रयागराज जाने वाली बस राप्तीनगर डिपो के कचहरी बस स्टेशन से मिलेगी। ये बस प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे गोरखपुर से चलकर शाम 7:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वही बस पुन: प्रयागराज से रात 9:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह पांच बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन
Roadways bus Gorakhpur to Prayagraj will run via Kamhariya Ghat from today
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अब गोरखपुर से प्रयागराज के लिए कम्हरियाघाट के रास्ते रोडवेज बस की सुविधा मिलेगी। बृहस्पतिवार से इसकी शुरुआत होगी। रोडवेज प्रशासन ने अभी एक बस चलाने का निर्णय लिया है। सवारी बढ़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। रोडवेज की बस चलने से गोरखपुर से प्रयागराज की दूरी करीब 70 से 80 किमी तक कम हो जाएगी। वहीं किराया भी 67 रुपये कम हो जाएगा।

विज्ञापन


प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की ओर से लगातार कम्हरियाघाट के रास्ते रोडवेज की बस सेवा शुरू करने की मांग हो रही थी। कम्हरियाघाट पुल शुरू होने के बाद रोडवेज प्रशासन ने करीब एक वर्ष पहले इस मार्ग पर सर्वे कराया था, लेकिन चालकों की कमी के कारण बस का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बाढ़ का खतरा: फिर उफनाई राप्ती, 24 घंटे में ही सवा दो मीटर बढ़ा जलस्तर
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम में संविदा चालकों की भर्ती के बाद परिवहन निगम के राप्तीनगर डिपो ने इस रूट पर प्रयागराज के लिए बस चलाने की योजना तैयार की। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार को एक बस से होने जा रही है। जैसे-जैसे इस रूट पर सवारियां बढ़ेंगी, बसें भी बढ़ाए जाने की तैयारी है। अभी रोडवेज की बस से प्रयागराज का किराया 415 रुपये है, जबकि कम्हरियाघाट के रास्ते जाने पर 348 रुपये किराया देना होगा।

 

कचहरी बस स्टेशन से मिलेगी बस

कम्हरियाघाट के रास्ते प्रयागराज जाने वाली बस राप्तीनगर डिपो के कचहरी बस स्टेशन से मिलेगी। ये बस प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे गोरखपुर से चलकर शाम 7:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वही बस पुन: प्रयागराज से रात 9:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह पांच बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

राप्तीनगर डिपो सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि गोरखपुर से कम्हरियाघाट के रास्ते प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू हो रही है। शुरुआत एक बस से हो रही है। आगे इस रूट पर और बसें बढ़ाई जाएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed