फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Road accident while returning from Delhi; 3 members of Durgesh's family from Siddharthnagar killed.

सड़क हादसे में बिखर गया परिवार: दिल्ली से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो ट्रक से भिड़ी, 3 की मौत- 4 गंभीर

Thu, 02 Jul 2026 11:44 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 02 Jul 2026 11:44 AM IST
सार

बुधवार देर रात अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर मुबारकगंज के पास उनकी स्कॉर्पियो की एक ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि दुर्गेश गुप्ता (55), उनकी बेटी पिंकी गुप्ता (30) तथा नातिन परी गुप्ता (8) की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Road accident while returning from Delhi; 3 members of Durgesh's family from Siddharthnagar killed.
सड़क हादसे में चार पहिया गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया निवासी एक ही परिवार पर बुधवार देर रात लौटते समय दर्दनाक हादसे ने कहर बरपा दिया। अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर मुबारकगंज के पास स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना से पूरे कस्बे में शोक व्याप्त हो गया।  मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया निवासी दुर्गेश गुप्ता उर्फ मुन्नू गुप्ता (55) अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी, बड़े बेटे अभिषेक गुप्ता उर्फ रवि गुप्ता तथा अन्य परिजनों के साथ दिल्ली में अपनी छोटी बेटी के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

विज्ञापन

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद परिवार बुधवार शाम को दिल्ली से स्कॉर्पियो से वापस सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हुआ। देर रात अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर मुबारकगंज के पास उनकी स्कॉर्पियो की एक ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि दुर्गेश गुप्ता (55), उनकी बेटी पिंकी गुप्ता (30) तथा नातिन परी गुप्ता (8) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में पत्नी विजयलक्ष्मी गुप्ता (50), पुत्र अभिषेक गुप्ता उर्फ रवि गुप्ता (24), नाती गोलू गुप्ता (12) तथा दामाद राधेश्याम गुप्ता (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

घटना की सूचना जैसे ही परिजनों और क्षेत्रवासियों को मिली, पूरे इलाके में मातम छा गया। बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचने लगे। शोक व्यक्त करते हुए स्थानीय व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed