फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Residents of 60 houses in Shahpur suffered in the heat for 27 hours.

Gorakhpur News: 27 घंटे तक गर्मी में परेशान रहे शाहपुर के 60 घरों के लोग

Wed, 02 Sep 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Residents of 60 houses in Shahpur suffered in the heat for 27 hours.
गोरखपुर। शाहपुर उपकेंद्र के मधुसूदन नगर में बिजली निगम की लापरवाही से करीब 60 घरों की बिजली गुल हो गई। लोगों को 27 घंटे तक भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब चार बजे पोल व तार टूटने के बाद इलाके की बिजली गुल हो गई। रातभर बिजली न आने से घरों में लगे इन्वर्टर भी बंद हो गए। मंगलवार को दिन में भी बिजली नहीं आई तो लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। कई परिवार बाजार से पानी खरीदकर तो कुछ हैंडपंप से पानी लाकर काम चलाते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोल टूटने के बाद समय से मरम्मत शुरू नहीं हुआ जिससे रात के बाद दिन में भी बिजली संकट बना रहा। मंगलवार शाम 6:52 बजे नया पोल लगाने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, शिवपुर शहबाजगंज फीडर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे तार टूटने से फीडर बंद करना पड़ा। इससे 900 से अधिक घरों की बिजली करीब दो घंटे बाधित रही। निवासी अभिषेक ने बताया कि तार टूटने से बिजली गुल हो गई थी। दो घंटे बाद बिजली बहाल हुई। वहीं एसडीओ शाहपुर वीके जायसवाल ने बताया कि कार्य करने में काफी समय लग गया, कार्य जटिल था। शाम को पोल लगाकर तार को जोड़कर बिजली बहाल कर दी गई।
विज्ञापन


कार्य के दौरान केबल डैमेज, प्रतिष्ठान की बिजली कटी
गोलघर में सड़क नाली बनाने के कार्य के दौरान केबल क्षतिग्रस्त होने के कारण एक प्रतिष्ठान की बिजली 28 अगस्त से बाधित है। प्रतिष्ठान के मैनेजर अप्पू ने बताया कि मंगलवार को खोदाई के दौरान पता चला कि जेसीबी के काम के दौरान केबल कट गया था। बिजली निगम के कर्मचारियों ने केबल ठीक कर आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed