फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Residential and commercial plots will be built on 200 acres in Gida

Gorakhpur: गीडा में 200 एकड़ में बनेंगे आवासीय और व्यावसायिक प्लाट, कालेसर में खरीदी 120 एकड़ जमीन

Wed, 07 Jun 2023 02:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Jun 2023 02:07 PM IST
सार

आईएसबीटी के लिए गीडा ने एक कंसलटेंट कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी है, जो आने वाले समय में बदलाव के अनुसार डिजाइन बनाने में जुटी हुई है। गीडा प्रशासन का मानना है कि टर्मिनल के बनने से शहर का विस्तार और तेज होगा।

विज्ञापन
Residential and commercial plots will be built on 200 acres in Gida
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में 200 एकड़ में आवासीय और व्यावसायिक प्लाट बनाए जाएंगे। इसके लिए 120 एकड़ जमीन की तलाश पूरी हो गई है। गीडा प्रशासन ने कालेसर के पास 120 एकड़ जमीन खरीद ली है। 80 एकड़ जमीन खरीदने के लिए बात चल रही है। इसके साथ ही 11 एकड़ जमीन में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


शहर का विस्तार गीडा तक हो चुका है। गीडा को शहर का मुख्य एंट्री प्वाइंट माना जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए गीडा प्रशासन ने कालेसर के पास 200 एकड़ में आवासीय और व्यावसायिक प्लाट बनाने का फैसला लिया है। गीडा बोर्ड की बैठक में आवासीय और व्यावसायिक प्लाट के निर्माण के लिए पूर्व ही मंजूरी मिल चुकी है। अंतरराज्यीय बस टर्मिनल बनाने का प्रस्ताव भी पास हो चुका है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर गोड़धोइया नाला: 800 परिवारों को जल्द मिलेगा मुआवजा, 989 करोड़ रुपये की दी स्वीकृति
विज्ञापन
विज्ञापन


टर्मिनल को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर चलाया जाएगा। आईएसबीटी के लिए गीडा ने एक कंसलटेंट कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी है, जो आने वाले समय में बदलाव के अनुसार डिजाइन बनाने में जुटी हुई है। गीडा प्रशासन का मानना है कि टर्मिनल के बनने से शहर का विस्तार और तेज होगा। कालेसर से ही लखनऊ, वाराणसी सहित अन्य जिलों की यात्रा के लिए लोगों को बसें मिल जाएंगी।

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि आवासीय और व्यावसायिक प्लाट के लिए 120 एकड़ जमीन गीडा प्रशासन ने खरीद ली है। 80 एकड़ जमीन के लिए वार्ता चल रही है। जल्द ही इसकी भी खरीद हो जाएगी। इसी प्लाट के पास 11 एकड़ जमीन में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल बनाया जाएगा। इसके सर्वे का काम एक कंपनी को दिया गया है। जल्द ही इसकी भी रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद आगे का काम शुरू किया जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed