फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Report of genome sequencing of three corona infected found after three months

गोरखपुर: तीन माह बाद मिली तीन कोरोना संक्रमितों की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट, दो में मिला डेल्टा वैरिएंट

Wed, 29 Dec 2021 03:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Dec 2021 03:14 PM IST
सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के कोविड वार्ड में सितंबर माह में भर्ती हुए थे। अक्तूबर के पहले सप्ताह में तीनों के नमूने दिल्ली स्थित आईजीआईबी को भेजे गए थे। मरीज स्वस्थ होकर घर गए, उसके बाद रिपोर्ट आई।

विज्ञापन
Report of genome sequencing of three corona infected found after three months
जीनोम सीक्वेंसिंग। (सांकेतिक) - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

करीब तीन माह बाद कोरोना के तीन मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट मंगलवार शाम को बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को मिली है। दो मरीजों में कोरोना का डेल्टा वैरिएंट मिला है, जबकि एक में सामान्य वैरिएंट पाया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तीनों मरीज बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के कोविड वार्ड में सितंबर माह में भर्ती हुए थे। इसी दौरान शासन के निर्देश पर जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए नमूने भेजे गए थे। यह नमूने अक्तूबर के पहले सप्ताह में में दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट आफ जिनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (आईजीआईबी) को भेजे गए थे। करीब तीन महीने बाद जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन


बताया गया कि दो संक्रमितों में डेल्टा और एक में कोरोना के सामान्य वायरस की पुष्टि हुई है। आईजीआईबी से केस आईडी के आधार पर रिपोर्ट बीआरडी को कॉलेज प्रशासन को मिली है। इसमें मरीज का नाम है। अन्य पहचान नहीं है। बुधवार को केस आईडी के आधार पर मरीजों की पूरी जानकारी कॉलेज प्रशासन करेगा। बताया जा रहा है कि तीनों मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वैरिएंट का पता लगने के बाद अब मरीजों के परिजनों की पूरी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबॉयोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने कहा कि तीन संक्रमितों के जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट आई है। दो में डेल्टा और एक में सामान्य कोरोना वायरस मिला है। बुधवार को उनकी पूरी जानकारी निकलवाई जाएगी।  

27 मरीजों में मिल चुका है डेल्टा वैरिएंट

जुलाई माह में दो मरीजों में प्लस, 27 में डेल्टा और एक मरीज में कप्पा वैरिएंट मिला था। इसके अलावा अगस्त माह में आठ लोगों में डेल्टा प्लस वैरिएंट मिला था। इनमें से छह महराजगंज (27 से 56 साल) और दो कुशीनगर (15 व 17 साल) के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed