फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Relief from contaminated water, clean water supply resumes

Gorakhpur News: दूषित पानी से मिली राहत, साफ पानी की आपूर्ति शुरू

Thu, 27 Aug 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 27 Aug 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Relief from contaminated water, clean water supply resumes
गोरखपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक असुरन परिसर में कई दिनों से दूषित और बदबूदार पानी की समस्या से जूझ रहे शिक्षकों और कर्मचारियों को बुधवार को राहत मिल गई। बुधवार शाम से पॉलिटेक्निक के आवासीय परिसर में स्वच्छ पानी की आपूर्ति पाइपलाइन की वॉशिंग के बाद शुरू हो गई।
विज्ञापन

जलकल विभाग के श्रमिकों ने पाइपलाइन में लीकेज तलाशने के लिए परिसर में तीन स्थानों पर खोदाई की लेकिन कहीं लीकेज नहीं मिला। इसके बाद जलापूर्ति के स्रोत की पड़ताल की गई। पता चला कि परिसर में बौलिया रेलवे कॉलोनी स्थित पंप से पानी की आपूर्ति हो रही है। प्रभारी अवर अभियंता राकेश यादव के निर्देश पर अवर अभियंता सूर्यसेन मल्ल ने एक स्थान पर पाइपलाइन काटकर पूरी लाइन की वॉशिंग कराई।
विज्ञापन

इसके बाद पाइपलाइन को जोड़कर जलापूर्ति बहाल कर दी गई। बुधवार शाम से पॉलिटेक्निक के आवासीय परिसर में स्वच्छ पानी की आपूर्ति शुरू हो गई।
इससे पहले मंगलवार को जलकल विभाग के प्रभारी सहायक अभियंता राकेश यादव, अवर अभियंता सूर्यसेन मल्ल और अवर अभियंता धीरज वर्मा ने परिसर का निरीक्षण किया था। ठेकेदार और प्लंबर के साथ पॉलिटेक्निक शिक्षक शिवकांत ठाकुर की मौजूदगी में जलापूर्ति पाइपलाइनों की जांच की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed