फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Recovery processes begins regarding pm awas yojna

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में निर्माण न कराने वालों से वसूली प्रक्रिया शुरू

Fri, 17 Jun 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Recovery processes begins regarding pm awas yojna
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में निर्माण न कराने वालों से वसूली प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

देवरिया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) आवास में धन लेकर निर्माण न कराने वालों से धनराशि के वसूली की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।
परियोजना अधिकारी डूडा विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि जनपद में 17 ऐसे लाभार्थी हैं, जिन्हें वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए धनराशि दी गई है, लेकिन अभी तक इन लोगों ने आवास का निर्माण नींव लगाकर अधूरा छोड़ दिया है, जबकि दो किस्त में दो लाख रुपये 2017-18 में ही खाते में भेजे जा चुके हैं, जिसमें नगर पालिका परिषद देवरिया के पांच लाभार्थी लक्ष्मीना देवी, आरती देवी, पूनम, गोलू प्रसाद एवं लक्ष्मी देवी, नगर पंचायत भटनी बाजार के दो लाभार्थी राबी अहमद, सोना देवी, नगर पंचायत भाटपाररानी के दो लाभार्थी चम्पा देवी, दीपू पटेल, नगर पंचायत गौरी बाजार की लालती देवी, नगर पंचायत मझौलीराज की सुनीता देवी, रेश्मी देवी नगर पंचायत रूद्रपुर के मुन्ना, कमलेश वर्मा, सुमारी देवी, नगर पंचायत सलेमपुर के सरदार मनमोहन सिंह एवं राधिका देवी शामिल हैं। इन लाभार्थियों को पूर्व में विभाग तीन नोटिस दे चुका है। इनसे ब्याज सहित भू राजस्व की तरह वसूली की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

परियोजना अधिकारी डूडा ने बरियारपुर का किया निरीक्षण
देवरिया। परियोजना अधिकारी डूडा ने शुक्रवार को नगर पंचायत बरियारपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने लैला, पूनम, सावित्री देवी सीता देवी आदि घरों को देखा। कहा कि एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण न करने पर वसूली की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed