{"_id":"65d27a2fe5ac361810090194","slug":"readymade-garments-and-terracotta-will-get-market-in-golghar-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-470698-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोलघर में रेडिमेड गारमेंट और टेराकोटा को मिलेगा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोलघर में रेडिमेड गारमेंट और टेराकोटा को मिलेगा बाजार
विज्ञापन
जीडीए करा रहा 56 दुकानों का निर्माण, 40 की पड़ चुकी है छत
होली के आसपास शुरू हो सकता है आवंटन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोलघर इलाके में रेडिमेड गारमेंट व टेराकोटा उत्पादों के लिए हॉट तैयार हो रहा है। जीडीए इसके लिए 56 दुकानों का निर्माण करा रही है। इसमें से 40 दुकानों की रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया है। होली के आसपास इन दुकानों का आवंटन शुरू हो जाएगा। शेष 16 दुकानों का निर्माण भी महीने भर में पूरा होने की उम्मीद है।
रेडिमेड गारमेंट और टेराकोटा एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में चयनित है। जिले में रेडिमेड गारमेंट की 300 से अधिक छोटी-बड़ी इकाइयां संचालित हो रही हैं। दो साल पहले शहर में स्थानीय रेडिमेड गारमेंट की एक प्रदर्शनी लगी थी, जिसमें मुख्यमंत्री के समक्ष उद्यमियों ने यह मांग रखी थी कि अगर शहर के अंदर कोई ऐसा स्थान मिले, जहां वे अपने कपड़ों की नियमित प्रदर्शनी लगा सकें तो इससे खरीद-बिक्री में सुविधा होगी।
इसका फायदा न सिर्फ फैक्टरी मालिकों को होगा, बल्कि खरीदारों के लिए भी पूरे साल एक जैसा मौका रहेगा। इस पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम व जीडीए को गोलघर में ही गोरखपुर हाट नाम से एक नया बाजार बनाने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन
-- --
एक एकड़ क्षेत्रफल में बन रहा है बाजार
जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि सिटी मॉल के सामने स्थित यह नया बाजार करीब एक एकड़ क्षेत्रफल में फैला है। 56 दुकानों के निर्माण पर करीब 1.77 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। दुकानों के आगे चौड़ा गलियारा है, जिससे कि लोगों को आवागमन में सुविधा हो। मुख्य मार्ग से पीछे होने के चलते सड़क पर जाम की नौबत भी नहीं आएगी। यह नया मार्केट ऐसी जगह है कि लोग वहां पैदल जाकर गोलघर के अन्य हिस्सों में भी खरीदारी कर सकेंगे।
00