{"_id":"5e6ce8148ebc3ea7e328f224","slug":"rapid-response-team-regarding-coronavirus-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस अलर्ट: विदेश से लौटे 11 लोग, जांच में जुटी स्वास्थ्य टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस अलर्ट: विदेश से लौटे 11 लोग, जांच में जुटी स्वास्थ्य टीम
Sat, 14 Mar 2020 07:50 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीरनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 14 Mar 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में दिल्ली और कोलकाता एयरपोर्ट से एक सूची शुक्रवार को सीएमओ दफ्तर पहुंची तो हड़कंप मच गया। सूची में जिले के 11 लोग विदेश से लौटे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने इनकी खोज शुरू की। टीम ने तीन लोगों के घर पहुंच कर जांच की। ये तीनों बैंकाक से लौटे हैं। टीम 28 दिनों तक इनकी निगरानी करेगी। अन्य लोगों के घरों पर टीम जल्द ही दस्तक देगी।
कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य महकमा लगातार निगरानी कर रहा है। फरवरी माह में चीन से लौटे सात लोगों की स्वास्थ्य महकमे ने निगरानी की। इधर जब शुक्रवार को सीएमओ दफ्तर में दिल्ली और कोलकता एयरपोर्ट से एक सूची पहुंची तो हड़कंप मच गया। सूची में जिले के 11 लोग विदेशों से लौटे हैं, जिसमें खलीलाबाद शहर के पांच, मेंहदावल के दो, मुखलिसपुर के एक, हैंसर के दो और धनघटा के लोग शामिल हैं।
कोरोना वायरस से निपटने से लिए बनी रैपिड रिस्पांस टीम ने इनकी खोज शुरू की। शनिवार की सुबह तीन लोगों के घर पर टीम पहुंची और उनकी जांच की। हालांकि इन लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई। टीम इन लोगों की 28 दिनों तक निगरानी करेगी। रैपिड रिस्पांस टीम के प्रभारी डॉ. आलोक कुमार सिन्हा ने बताया कि तीन लोग के घर पर पहुंच का जांच की गई है। यह तीनों बैंकाक से लौटे हैं।
विज्ञापन
इनमें से किसी में भी कोरोना के वायरस नहीं मिले हैं। इनको सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही है। विदेश से जो लोग लौटे हैं, उनके घर पर टीम जाकर जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि किसी भी व्यक्ति में इस तरह के लक्षण नहीं मिले हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अगर आसपास के लोग दूसरे देश से लौट रहे हैं तो उसकी सूचना सीएमओ कार्यालय को जरूर दें।