{"_id":"5fc5dede8ebc3e9b92421392","slug":"railways-launches-web-portal-for-filmmakers-for-movie-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने लांच किया फिल्म निर्माताओं के लिए वेब पोर्टल, आसानी से मिल जाएगी शूटिंग के लिए अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने लांच किया फिल्म निर्माताओं के लिए वेब पोर्टल, आसानी से मिल जाएगी शूटिंग के लिए अनुमति
Tue, 01 Dec 2020 11:42 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माताओं को रेल परिसर, स्टेशन अथवा ट्रेन कोच में शूटिंग के लिए अनुमति प्रदान करने के लिए सिंगल विंडो की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में रेलवे ने एक वेब पोर्टल लांच किया है।
विज्ञापन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि फिल्म की शूटिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के अधीन एफएफओ के वेब पोर्टल www.ffo.gov.in के माध्यम से रेलवे को ऑनलाइन जोड़ा जा रहा है। इसके तहत फिल्म निर्माता शूटिंग के लिए एफएफओ के पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन फार्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से फिल्म निर्माताओं को रेल परिसर में शूटिंग के लिए शीघ्र अनुमति मिलेगी। उन्हें कहीं दौड़ने की आवश्यकता नहीं होगी। बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे के कई स्टेशनों पर कई फिल्मों की शूटिंग की गई है। इसमें लखनऊ सिटी स्टेशन पर बरेली की बर्फी, निकम्मा, पति-पत्नी और वो जैसे फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।
विज्ञापन