{"_id":"64a5bd45eecdd1989d024805","slug":"railway-station-inspection-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-230809-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी की अगवानी: सांसद रवि किशन ने किया रेलवे प्लेटफार्म का निरीक्षण, बोले- पूर्वांचल के लिए ऐतिहासिक दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM मोदी की अगवानी: सांसद रवि किशन ने किया रेलवे प्लेटफार्म का निरीक्षण, बोले- पूर्वांचल के लिए ऐतिहासिक दिन
Thu, 06 Jul 2023 04:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Updated Thu, 06 Jul 2023 04:50 PM IST
सार
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है। आज भारत को कोई आंख दिखाने का साहस नहीं कर सकता। गरीबों का कल्याण और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट जैसे स्तंभों को मोदी सरकार ने बीते 9 साल में मजबूत आधार प्रदान किया है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते सांसद रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सांसद रवि किशन ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक का निरीक्षण किया। इसी प्लेटफार्म पर पीएम मोदी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सांसद ने रेलवे की तैयारियों का जायजा लिया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा ऐतिहासिक होगा।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है। आज भारत को कोई आंख दिखाने का साहस नहीं कर सकता।
विज्ञापन
कहा कि गरीबों का कल्याण और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट जैसे स्तंभों को मोदी सरकार ने बीते 9 साल में मजबूत आधार प्रदान किया है। आजादी के बाद 70 साल में केवल 74 एयरपोर्ट बने थे। 9 साल में हमने 74 नए एयरपोर्ट देश को देने का कार्य किया है। इसके अलावा हाईवे एक्सप्रेसवे, वाटरवे, रेलवे और लॉजिस्टिक के क्षेत्र में जो भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है, वह अभूतपूर्व है।
विज्ञापन
इस मौके पर डीआरएम लखनऊ संजय यादव, अपर मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ जय प्रकाश सिंह, स्टेशन निदेशक संजय शर्मा, स्टेशन मैनेजर राजेश सिन्हा, धर्मेंद्र चन्द, समरेंद्र विक्रम सिंह, पवन दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन