फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   PWD employee died during operation in deoria

ऑपरेशन के दौरान पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत, बेहोशी का इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी थी तबियत

Mon, 01 Feb 2021 05:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Feb 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
PWD employee died during operation in deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां हर्निया का ऑपरेशन कराने निजी अस्पताल में पहुंचे लोकनिर्माण विभाग के कर्मचारी की ऑपरेशन के पूर्व बेहोशी का इंजेक्शन लगाते ही हालत खराब हो गई। आनन-फानन इलाज के लिए अस्पताल के कर्मचारी गोरखपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


गोरखपुर से शव लेकर वापस लौटे परिजनों ने कोतवाली में शव को रखकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई के लिए आश्वासन देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव निवासी राजकुमार यादव (27) रविवार नगर के एक निजी अस्पताल में हर्निया का ऑपरेशन कराने के लिए पहुंचा। आरोप है कि देर शाम ऑपरेशन के पहले बेहोशी का इंजेक्शन लगाया गया। जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में ही तोड़ दिया था दम

हालत गंभीर होने पर अस्पताल संचालक बिना परिजनों को जानकारी दिए पीछे के रास्ते से एक प्राइवेट वाहन से गोरखपुर लेकर जाने लगा। जब इसकी भनक परिवार के लोगों को लगी तो उनकी गाड़ी के पीछा करते हुए गोरखपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां वाहन में ही राजकुमार की मौत हो चुकी थी।

मौत के बाद परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे। शव को कोतवाली परिसर में रखकर हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख कोतवाल नवीन कुमार मिश्र वहां पहुंचे और तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम को भेजने के लिए तैयार हुए।

इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर अस्पताल के संचालक डॉ. सौरभ श्रीवास्तव व डॉ. राकेश चौधरी के खिलाफ लापरवाही के चलते मौत होने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed