फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Punishment given to Junior Engineer of Irrigation Department

Gorakhpur News: सिंचाई विभाग के अवर अभियंता को मिली सजा, भ्रष्टाचार का लगा था आरोप

Fri, 17 Mar 2023 11:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Mar 2023 11:56 AM IST
सार

अभियुक्त हीरालाल उपाध्याय अवर अभियंता ने चार अक्तूबर 1979 से आठ अक्तूबर 1985 के मध्य अपने द्वारा संपादित कराए गए लोकहित के निर्माण कार्यों में तीन लाख 33 हजार 474 रुपये 85 पैसों का ब्योरा अपने सक्षम अधिकारी को नहीं प्रस्तुत किया था।

विज्ञापन
Punishment given to Junior Engineer of Irrigation Department
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भ्रष्टाचार का जुर्म सिद्ध पाए जाने पर विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तनु भटनागर ने शारदा खण्ड 51 सिंचाई विभाग, प्रतापगढ़ में कार्यरत तत्कालीन अवर अभियंता हीरालाल उपाध्याय को तीन साल के कठोर कारावास एवं 50 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड न देने पर अभियुक्त को छह माह का कारावास अलग से भुगतना होगा।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक परमानंद राम त्रिपाठी का कहना था कि 26 सितंबर 1989 को एक समाचार पत्र में एक खबर लाखों के घोटाले को दबाने की कोशिश, जिसमे शारदा खण्ड 51 सिंचाई विभाग प्रतापगढ़ के अवर अभियंता आदि के विरुद्ध भ्रष्टाचार के आरोपों का प्रकाशन हुआ था।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त केपी महरोत्रा अनुसचिव सतर्कता अनुभाग एक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा एक पत्र जो पुलिस महानिरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन को संबोधित था। जिसकी जांच भ्रष्टाचार निवारण संगठन अपराध अनुसंधान विभाग फैजाबाद द्वारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि अभियुक्त हीरालाल उपाध्याय अवर अभियंता ने चार अक्तूबर 1979 से आठ अक्तूबर 1985 के मध्य अपने द्वारा संपादित कराए गए लोकहित के निर्माण कार्यों में तीन लाख 33 हजार 474 रुपये 85 पैसों का ब्योरा अपने सक्षम अधिकारी को नहीं प्रस्तुत किया था।


यह धनराशि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम प्रकीर्ण में डाली गई थी। जिसका समायोजन कराने हेतु वर्ष 1994 तक अनेकों बार अभियुक्त को पत्र लिखा गया, लेकिन अभियुक्त समायोजन के लिए कोई आंकड़ा प्रस्तुत नहीं किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed