फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   programmes held in sewa saptah

सेवा सप्ताह के तहत भाजपा की तरफ से आयोजित हुए कार्यक्रम

Tue, 15 Sep 2020 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
programmes held in sewa saptah
भाजपा के सेवा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान जिला अस्पताल में निशुल्क चश्मा वितरण करतीं उपाध्यक्ष रा - फोटो : KUSHINAGAR
सेवा सप्ताह के तहत भाजपा की तरफ से आयोजित हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

पडरौना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा की तरफ से सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा की तरफ से मंगलवार को जिला अस्पताल रविंद्रनगर में निशुल्क नेत्र परीक्षण और चश्मा वितरण किया गया।
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों के लिए समान भाव से कार्य किया गया है। कोरोना संकटकाल में सरकार ने समाज के सभी जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई है। सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि सरकार की तरफ से संचालित योजनाएं शत-प्रतिशत धरातल पर उतर रही है, जिसका समाज का हर तबका लाभान्वित हो रहा है। इसके बाद आंखों की जांच कराने आए मरीजों की जांच कर उन्हें चश्मा दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने की और संचालन पिछड़ा मोर्चा के दिनेश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, जिला संयोजक हियुवा चमन यादव, अमित राव, विजय तिवारी, निखिल उपाध्याय, संतोष दूबे, संतोष दत्त राय, विवेकानंद पांडेय, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा चंद्रप्रभा पांडेय, रुद्र प्रताप सिंह, सीता सिंह, मार्कंडेय शाही आदि मौजूद रहे।पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रो पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर पौधरोपण, पोषाहार का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड्डा विधायक प्रतिनिधि अंजनी शुक्ला की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र के बरईपट्टी, पिपरावर सिवान, भुमिहारी पट्टी, खैरी, रामपुर गोनहा आदि आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को हाथ धोने व स्वच्छता और स्वस्थ्य रहने के तरिके बताए। इसके बाद फलहार व पोषाहार का वितरण किया।
इस दौरान अनिल मिश्रा, राजेश्वर सिंह, पवन राव, आशुतोष पांडेय, बृजेंद्र तिवारी, रोहन गुप्ता, विनय पांडेय, धीश यदुवंशी, शशीकांत मिश्रा, दुर्गेश गुप्ता, उपेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
सांसद ने किया कृषि भवन के लिए भूमि का निरीक्षण
खड्डा। नौरंगिया में कृषि भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का मंगलवार को सांसद ने निरीक्षण किया। उन्होंने इस परियोजना को शीघ्र मूर्त रूप देने की बात कही।
खड्डा ब्लॉक कार्यालय परिसर और ग्राम सभा नौरगिया में दो जगहों पर कृषि भवन बनाया जाना प्रस्तावित है। सांसद विजय कुमार दूब ने कहा कि इस भवन के अस्तित्व में आने के बाद किसानों को एक ही जगह से कृषि संबंधी जानकारी व समस्या समाधान का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल ने परियोजना के बाबत सांसद को जानकारी दी। इसके दौरान प्रधान संघ अज्यक्ष प्रद्युम्न तिवारी ने सांसद को ज्ञापन देकर कहा कि ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास के लिए गरीबो को नियम कानून के आड़ मे वंचित किया जा रहा है। सांसद ने सीडीओ को पत्र लिखकर गरीबो, वंचितो को लाभान्वित करने को कहा है।

इस मौके पर दौरान एसडीएम खडडा अरविंद कुमार, ब्लॉक प्रमुख जीलाजीत यादव, संतोष तिवारी, अमित राव, अजय गोविंद राव (शिशु), कुणाल राव, रामानुज मिश्रा, विजय तिवारी, निखिल उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, बालमुकुंद दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed