फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Priyanka's dream of becoming CM will not be fulfilled: Sunil Bharala

प्रियंका गांधी का सीएम बनने का सपना नहीं होगा पूरा : सुनील भराला

Fri, 22 Oct 2021 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Priyanka's dream of becoming CM will not be fulfilled: Sunil Bharala
प्रियंका का सीएम बनने का सपना नहीं होगा पूरा : सुनील भराला
विज्ञापन

गोरखपुर।उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने कहा, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का सीएम बनने का सपना पूरा नहीं होगा। 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का प्रयोग उन्हें सबसे पहले पंजाब में करना चाहिए था। यूपी में यह प्रयोग कारगर नहीं होगा।
परिषद के अध्यक्ष बृहस्पतिवार को गोरखपुर आए और सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत किए। उन्होंने कहा कि यूपी में डबल इंजन की सरकार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। ऐसे में विपक्ष की कोई भी साजिश कारगर नहीं होगी।
विज्ञापन

आठ योजनाओं से जुड़ेंगे श्रमिक
गोरखपुर। श्रम कल्याण परिषद की तरफ से संचालित आठ परियोजनाओं की अध्यक्ष ने जानकारी भी दी। कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत डिग्री पाठयक्रम कर रहे श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों को 15000, डिप्लोमा पाठयक्रम पर 10000, सर्टिफिकेट पाठयक्रम पर 7000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी। गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार योजना में हाईस्कूल से लेकर परास्नातक की परीक्षा में 60 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 5000 रुपये व 75 फीसदी से अधिक अंक लाने पर 7500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत श्रमिक व औद्योगिक संस्थान में कार्यरत उनकी पत्नियों व आश्रितों को राजा हरिश्चंद्र योजना के अंतर्गत 25 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अंत्येष्टि योजना में 10 हजार रुपये अलग से दिए जाएंगे। औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों के बच्चे खेल में चयनित हुए तो आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए 25, 50 व 75 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में चयन होने पर एक लाख रुपये दिए जाएंगे। परास्नातक की शिक्षा ले रही बेटियों को महादेवी वर्मा पुस्तक कार्यधन योजना के तहत 7500 रुपये मिलेंगे। श्रवण कुमार धार्मिक पर्यटन योजना के अंतर्गत 12 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed