फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Private hospital HR manager attacked; suspicion falls on employees.

Gorakhpur News: निजी अस्पताल के एचआर मैनेजर पर हमला, कर्मचारियों पर संदेह

Sat, 13 Jun 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Private hospital HR manager attacked; suspicion falls on employees.
भगवानपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल के एचआर मैनेजर धीरज कुमार गुप्ता पर शुक्रवार शाम नकाबपोश हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी अस्पताल से करीब 100 मीटर दूर चार से पांच नकाबपोश लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर हमला किया और तब तक मारपीट की जब तक वह गिर नहीं गए, इसके बाद आरोपी भाग गए। घायल धीरज कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि कुछ कर्मचारी ड्यूटी रोस्टर और रात की शिफ्ट लगाने का विरोध करते थे और उन्हें पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं। उन्होंने फार्मेसी से हुई दवा चोरी के बाद नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों पर हमले में संलिप्तता का संदेह जताया है। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed