{"_id":"64a7f1dcb370415a6707cb85","slug":"prime-minister-narendra-modi-in-gorakhpur-today-gita-press-function-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Gorakhpur: गोरखपुर में बोले पीएम मोदी, गीता प्रेस ने पहुंचाई घर-घर में हमारी संस्कृति और विरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi in Gorakhpur: गोरखपुर में बोले पीएम मोदी, गीता प्रेस ने पहुंचाई घर-घर में हमारी संस्कृति और विरासत
Fri, 07 Jul 2023 06:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 07 Jul 2023 06:00 PM IST
सार
PM Narendra Modi in Gorakhpur : प्रधानमंत्री मोदी, शुक्रवार को गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संतों की सदस्य कभी निष्फल नहीं होती। इसी संकल्प का परिणाम है कि आज हमारा भारत सफलता के नित नए आयाम को छू रहा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विरासत और विकास दोनों एक साथ चलेंगे। गीता प्रेस विश्व का इकलौता ऐसा प्रिंटिंग प्रेस है जो संस्था नहीं है बल्कि जीवंत आस्था है। गीताप्रेस किसी भी मंदिर से कम नहीं है, इसके नाम में भी गीता है और काम में भी गीता।
विज्ञापन
कहा कि 100 वर्षों से यह संस्था पूरी मानवता को प्रकाश दे रहा है। धार्मिक पुस्तकों के माध्यम से मार्गदर्शन कर रहा है। हमारी सरकार ने गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिया है, यह सम्मान गीता प्रेस के 100 वर्षों के विरासत का सम्मान है। मैंने सोशल मीडिया पर गोरखपुर स्टेशन की फोटो डाला तो लोग हैरान हो गए। पीएम ने कहा कि यह गीता प्रेस का कार्यालय करोड़ों लोगों के लिए मंदिर है। यहां गीता का नाम है, इसका मतलब यहां कृष्ण हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गीता प्रेस में बोले सीएम योगी, गांधी शांति पुरस्कार से पूरा देश हुआ गौरवान्वित
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी, शुक्रवार को गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संतों की सदस्य कभी निष्फल नहीं होती। इसी संकल्प का परिणाम है कि आज हमारा भारत सफलता के नित नए आयाम को छू रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गीता प्रेस ने घर-घर में हमारी संस्कृति और विरासत को पहुंचाया है। गीता प्रेस इस बात का प्रमाण है कि अगर मूल्य व उद्देश्य पवित्र हों तो सफलता पर्याय बन सकती है।
पीएम मोदी ने कहा अपना देश विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चल रहा है। काशी और अयोध्या इसका सटीक उदाहरण हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन