फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Primary school children conveyed a message of patriotism and environmental conservation.

Gorakhpur News: प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने देश प्रेम और पर्यावारण संरक्षण का दिया संदेश

Fri, 07 Aug 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 07 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Primary school children conveyed a message of patriotism and environmental conservation.

विज्ञापन

- कुलाधिपति ने बच्चों को चॉकलेट देकर किया उत्साहवर्धन

गोरखपुर। दीक्षांत समारोह में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। बच्चों ने देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटक एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर महत्वपूर्ण संदेश दिया। उनकी प्रस्तुति में राष्ट्रप्रेम, स्वच्छता, पौधरोपण और प्रकृति संरक्षण का प्रभावी चित्रण देखने को मिला।
कार्यक्रम में कुलाधिपति आंनदीबेन पटेल ने बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में सामाजिक और नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं। बच्चों की सजीव प्रस्तुति पर सभागार तालियों से गूंज उठा। दीक्षांत समारोह में मौजूद अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना की और इसे शिक्षा के साथ संस्कारों का सुंदर उदाहरण बताया।
विज्ञापन

---
विश्वविद्यालयों से जुटाई जाएंगी प्रेरणादायी कहानियां
दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति ने प्रदेश के बच्चों की प्रेरक कहानियों को पुस्तक के रूप में संकलित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों से छोटे बच्चों की प्रेरणादायी कहानियां एकत्र कर पुस्तक तैयार की जाएगी। यह पुस्तक प्राथमिक विद्यालयों के साथ प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि बच्चों को प्रेरणा मिल सके। तीन वर्षीय बालिका की प्रेरक कहानी और बच्चों की बनाई पेंटिंग्स की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहन और उचित मंच मिलना चाहिए। साथ ही विश्वविद्यालय से इन बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed