{"_id":"5eda34718ebc3e905f482c93","slug":"preparing-to-run-eight-more-trains-from-gorakhpur-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर से आठ और ट्रेनों को चलाने की तैयारी, जल्द तय होगा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर से आठ और ट्रेनों को चलाने की तैयारी, जल्द तय होगा शेड्यूल
Fri, 05 Jun 2020 05:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 05 Jun 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur railway station
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित विभिन्न स्थानों के लिए आठ ट्रेनें चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। वहां से हरी झंडी मिलते ही ट्रेनों का संचलन शुरू हो जाएगा। सभी ट्रेनें स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
देश में अब गतिविधियां बढ़ने के साथ ही यात्रियों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है। सबसे ज्यादा लखनऊ और वाराणसी के लिए इस समय डिमांड है। रेल प्रशासन ने अभी ऐसी ट्रेनों की सूची तैयार किया है कि जिसमें आमदिनों में ज्यादा भीड़ होती है। छानबीन के बाद आठ ट्रेनें मिली हैं जिसमें हर सीजन में वेटिंग टिकट मिलता है। इनमें हर रूट की ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
इन ट्रेनों को सेकेंड फेज में चलाया जाएगा। पहले फेज में एक जून से ट्रेनों को चलाने का मंजूरी मिली तो उसमें पांच ट्रेनें गोरखधाम, कुशीनगर, एलटीटी सुपरफास्ट, अहमदाबाद और अवध एक्सप्रेस को चलाया गया।
विज्ञापन
इन ट्रेनों का भेजा गया प्रस्ताव
कृषक एक्सप्रेस, लखनऊ इंटरसिटी, पूर्वांचल एक्सप्रेस, कोचीन एक्सप्रेस (दो ट्रेन सिकंदराबाद व बंगलुरू), हमसफर एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस