{"_id":"65705467730a98be4a05e0a8","slug":"preparation-to-develop-carmel-road-as-heritage-in-gorakhpur-2023-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा है गोरखपुर: कार्मल रोड को हेरिटेज के रूप में विकसित करने की तैयारी, सुंदर लाइटिंग से होगी सजावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा है गोरखपुर: कार्मल रोड को हेरिटेज के रूप में विकसित करने की तैयारी, सुंदर लाइटिंग से होगी सजावट
Wed, 06 Dec 2023 04:30 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 06 Dec 2023 04:30 PM IST
सार
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत कार्मल रोड को चुना गया है। यह शहर की पहली हैरिटेज सड़क होगी। इसके बाद बाजारों में भी इस योजना को प्रभावी किया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर कार्मल रोड।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम कार्मल रोड की डेढ़ किमी सड़क को हैरिटेज के रूप में विकसित करेगा। सुंदरीकरण के इस कार्य के अंतर्गत सड़क के दोनों तरफ एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं दोनों किनारों पर गुरु गोरक्षनाथ, गीता प्रेस, गीता वाटिका, विष्णु मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों की रोशनी से युक्त स्टैंड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
रेलवे बस स्टेशन से पुलिस लाइंस तक जाने वाली सड़क को हैरिटेज के रूप में विकसित करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना गया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत नौ लाख रुपये से इसका सुंदरीकरण किया जाएगा। सफल होने के बाद ऐसे ही शहर के प्रमुख चौराहे विकसित किए जाएंगे। सड़क के हैरिटेज के तौर पर बन जाने के बाद इसपर कोई भी वाहन तेज गति से नहीं चल सकेगा। वाहनों की गति भी तय होगी।
विज्ञापन
सड़क के कट या रास्ते के मोड़ पर ग्लोसाइन बोर्ड लगेंगे, जो रात में भी चमकेंगे। सड़क के दोनों तरफ हरियाली होगी। इसके अलावा सड़क को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा। सड़क के डिवाइडर के बीच में स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर अलग-अलग डिजाइन की झालरें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: जनवरी तक बनकर तैयार हो जाएगा मोहद्दीपुर-पैडलेगंज रिंग रोड, जॉगिंग ट्रैक भी बनेगा
रंग-बिरंगी टाइल्स लगनी शुरू
कार्मल रोड के दोनों तरफ के फुटपाथ पर रंग-बिरंगी टाइल्स लगनी शुरू हो गई हैं। बस स्टेशन से जाते समय दाएं तरफ टाइल्सों को लगा दिया गया है। दिन ढलने के बाद रोशनी में लाल-पीली-हरी टाइल्स और खूबसूरत लगेंगी। वहीं इस पाथवे पर लोग आराम से घूम भी सकेंगे।