{"_id":"657050ee8d6f66981004845f","slug":"mohaddipur-padleganj-ring-road-will-be-ready-by-january-2023-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा है गोरखपुर: जनवरी तक बनकर तैयार हो जाएगा मोहद्दीपुर-पैडलेगंज रिंग रोड, जॉगिंग ट्रैक भी बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा है गोरखपुर: जनवरी तक बनकर तैयार हो जाएगा मोहद्दीपुर-पैडलेगंज रिंग रोड, जॉगिंग ट्रैक भी बनेगा
Wed, 06 Dec 2023 04:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 06 Dec 2023 04:17 PM IST
सार
जीडीए वीसी आनंद वर्द्धन ने कहा कि पैड़लेगंज से मोहद्दीपुर तक रामगढ़ताल के किनारे रिंग रोड का निर्माण जनवरी तक पूरा करा लिया जाएगा। कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सहारा इस्टेट के बगल की रिंग रोड को मार्च तक पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
मोहद्दीपुर-पैडलेगंज रिंग रोड
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में रामगढ़ताल के किनारे मोहद्दीपुर से पैड़लेगंज तक रिंग रोड जनवरी 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा। सड़क को साढ़े सात मीटर की चौड़ाई में टू लेन बनाया जा रहा है। जीडीए ने दूसरे चरण में सहारा इस्टेट के सामने रिंग रोड को मार्च तक पूरा कराने का लक्ष्य रखा है। रिंग रोड के बन जाने से लोगों मार्निंग वॉक के लिए एक बेहतर स्थान तो मिलेगी ही, कुनराघाट से मोहद्दीपुर तक जाम झेलने वाले लोग वैकल्पिक रास्ते से फर्राटा भरते चले जाएंगे।
विज्ञापन
रिंग रोड को पहले साढ़े तीन मीटर की चौड़ाई में बनाने की योजना थी, लेकिन बाद में जगह मिलने के बाद चौड़ाई बढ़ाकर साढ़े सात मीटर कर दी गई है। साथ ही डेढ़ मीटर का एक जागिंग ट्रैक बनाने की भी तैयारी है। रिंग रोड के लिए मिट्टी की भराई का काम लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
अब आरकेबीके की ओर से गिट्टी डालने का काम शुरू किया गया है। सड़क तैयार होने के बाद रामगढ़ताल की ओर रेलिंग लगाई जाएगी। सजावटी लाइटें लगाकर खूबसूरती बढ़ाई जाएगी। योजना के मुताबिक पैडलेगंज से मोहद्दीपुर तक और कुरनाघाट से सहारा इस्टेट तक टू लेन सड़क बनाने में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: जिला कोषागार का मामला: यौन उत्पीड़न की जांच पूरी, बढ़ सकती हैं क्लर्क की मुश्किलें
साइकिल ट्रैक व स्ट्रीट फूड के स्टॉल भी लगेंगे
रामगढ़ताल रिंग रोड के किनारे साइकिल ट्रैक भी बनाया जाएगा। आगे चलकर स्ट्रीट फूड के स्टॉल भी लगाने की तैयारी है। इसके लिए भी जीडीए अधिकारियों ने जगह चिह्नित कर ली है। अब डिजाइन तैयार कराई जा रही है।
इसे भी पढ़ें: शादी में शामिल होने के लिए ट्रेन के भरोसे रहे तो पहुंचेंगे विदाई के बाद, यात्री हुए परेशान
जीडीए वीसी आनंद वर्द्धन ने कहा कि पैड़लेगंज से मोहद्दीपुर तक रामगढ़ताल के किनारे रिंग रोड का निर्माण जनवरी तक पूरा करा लिया जाएगा। कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सहारा इस्टेट के बगल की रिंग रोड को मार्च तक पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। रिंग रोड बनने से लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा और नया सवेरा की तरह ही घूमने-फिरने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो जाएगा।