फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparation to develop Carmel Road as heritage in Gorakhpur

बदल रहा है गोरखपुर: कार्मल रोड को हेरिटेज के रूप में विकसित करने की तैयारी, सुंदर लाइटिंग से होगी सजावट

Wed, 06 Dec 2023 04:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Dec 2023 04:30 PM IST
सार

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत कार्मल रोड को चुना गया है। यह शहर की पहली हैरिटेज सड़क होगी। इसके बाद बाजारों में भी इस योजना को प्रभावी किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Preparation to develop Carmel Road as heritage in Gorakhpur
गोरखपुर कार्मल रोड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निगम कार्मल रोड की डेढ़ किमी सड़क को हैरिटेज के रूप में विकसित करेगा। सुंदरीकरण के इस कार्य के अंतर्गत सड़क के दोनों तरफ एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं दोनों किनारों पर गुरु गोरक्षनाथ, गीता प्रेस, गीता वाटिका, विष्णु मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों की रोशनी से युक्त स्टैंड लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


रेलवे बस स्टेशन से पुलिस लाइंस तक जाने वाली सड़क को हैरिटेज के रूप में विकसित करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना गया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत नौ लाख रुपये से इसका सुंदरीकरण किया जाएगा। सफल होने के बाद ऐसे ही शहर के प्रमुख चौराहे विकसित किए जाएंगे। सड़क के हैरिटेज के तौर पर बन जाने के बाद इसपर कोई भी वाहन तेज गति से नहीं चल सकेगा। वाहनों की गति भी तय होगी।
विज्ञापन


सड़क के कट या रास्ते के मोड़ पर ग्लोसाइन बोर्ड लगेंगे, जो रात में भी चमकेंगे। सड़क के दोनों तरफ हरियाली होगी। इसके अलावा सड़क को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा। सड़क के डिवाइडर के बीच में स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर अलग-अलग डिजाइन की झालरें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जनवरी तक बनकर तैयार हो जाएगा मोहद्दीपुर-पैडलेगंज रिंग रोड, जॉगिंग ट्रैक भी बनेगा

रंग-बिरंगी टाइल्स लगनी शुरू
कार्मल रोड के दोनों तरफ के फुटपाथ पर रंग-बिरंगी टाइल्स लगनी शुरू हो गई हैं। बस स्टेशन से जाते समय दाएं तरफ टाइल्सों को लगा दिया गया है। दिन ढलने के बाद रोशनी में लाल-पीली-हरी टाइल्स और खूबसूरत लगेंगी। वहीं इस पाथवे पर लोग आराम से घूम भी सकेंगे।

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत कार्मल रोड को चुना गया है। यह शहर की पहली हैरिटेज सड़क होगी। इसके बाद बाजारों में भी इस योजना को प्रभावी किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed