फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana free ration will be distributed by December seven in gorakhpur

नवंबर में राशन लेने से चूके तो घबराएं नहीं, जानिए कब तक है मौका

Tue, 01 Dec 2020 11:55 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Dec 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana free ration will be distributed by December seven in gorakhpur
राशन की दुकान पर राशन लेते लोग।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत वितरित होने वाले राशन के लिए अंतिम तिथि की समय सीमा बढ़ा दी गई है। नवंबर के राशन को वितरित करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर थी, लेकिन अब तिथि बढ़ाकर सात दिसंबर कर दी गई है। कई जिलों में खाद्यान्न उठान में परेशानी आई या अन्य व्यवधान आए। इसलिए समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस वितरण के साथ ही निशुल्क राशन वितरण की योजना समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत नवंबर माह तक ही वितरण की योजना को बढ़ाया गया था। निश्शुल्क राशन का वितरण लॉकडाउन के समय से हो रहा है। अब जब यह योजना समाप्त हो जाएगी तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गेहूं व चावल के लिए मामूली शुल्क चुकाना होता है। वैसे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत भी वितरण जारी था। इस तरह से प्रत्येक माह लगातार राशन का वितरण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पूर्ति निरीक्षक अरूण कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में राशन वितरित करने की आखिरी समय सीमा 30 नवंबर निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर सात दिसंबर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed