{"_id":"657c1764516007fcd9022e14","slug":"pradhan-accused-of-running-car-over-children-arrested-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बच्चों पर कार चढ़ाने का आरोपी प्रधान गिरफ्तार, हादसे में आठ बच्चे हुए थे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बच्चों पर कार चढ़ाने का आरोपी प्रधान गिरफ्तार, हादसे में आठ बच्चे हुए थे घायल
Fri, 15 Dec 2023 02:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Dec 2023 02:37 PM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी प्रधान पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
खोराबार में गिरफ्तार प्रधान लाल बचन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में खोराबार इलाके के रामपुर डाड़ी गांव के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों पर कार चढ़ाने के आरोपी प्रधान लाल बचन निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। एक छात्रा के परिजन की तहरीर पर प्रधान पर कार्रवाई की गई है।
आरोपी प्रधान रामपुर गांव का ही रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे विद्यालय में शौचालय की टंकी बन रही थी। प्रधान खुद अपनी देखरेख निर्माण करा रहा था। इस दौरान उसका बेटा अपनी कार से मीड-डे मील लेकर स्कूल पहुंचा था।
उसने स्कूल परिसर में ही कार खड़ी कर दी और खाना देने अंदर चला गया। तभी प्रधान कार चलाने की कोशिश करने लगा था। जबकि, उसे ड्राइविंग नहीं आती है। कार के ठीक पीछे स्कूल की फिल्ड में धूप में बैठकर बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। प्रधान ने कार स्टार्ट कर दी। लेकिन, वह पहली गियर की जगह गलती से बैक गियर लगा दिया।
विज्ञापन
एक्सीलेटर छोड़ते ही कार पीछे की तरफ जाने लगी। चूंकि, प्रधान को कार चलानी नहीं आती थी, ऐसे में उसने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया था। हादसे में आठ बच्चे घायल हो गए थे, इसमें से गंभीर रूप से घायल प्रीति व प्रवीण का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। हालांकि, डॉक्टरों ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है।