फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Mobile Phone Voice Operate for Power Tool

दावा: मोबाइल फोन पर आवाज से संचालित हो सकेंगे बिजली उपकरण, जानिए कैसे

Wed, 25 Aug 2021 06:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 25 Aug 2021 06:14 PM IST
सार

इस डिवाइस से लाइट, पंखा, फ्रिज आदि को स्मार्टफोन के माध्यम से कंट्रोल किया जा सकता है। इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आइओटी) डिवाइस को अपने स्मार्टफोन में मौजूद गूगल असिस्टेंट से कनेक्ट किया जा सकता है।

विज्ञापन
Gorakhpur Mobile Phone Voice Operate for Power Tool
मोबाइल फोन के जरिए घर के बिजली उपकरण संचालित करते अजय कुमार चौरसिया - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, देवरिया से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले अजय कुमार चौरसिया ने एक ऐसा डिवाइस तैयार करने का दावा किया है जिससे घर के बिजली उपकरण आपकी आवाज और मोबाइलफोन से भी चलेंगे। यह देसी जुगाड़ से तैयार डिवाइस है, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आइओटी), जिसकी लागत मात्र 650 रुपये है। इंटरनेट या गूगल से कनेक्ट करके इसका इस्तेमाल घर से दूर कहीं से भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


मूलत: फरेंदा, महराजगंज निवासी अजय दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्थापित उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्किल एवं डेवलपमेंट के लिए नामित संस्था मेधा द्वारा आयोजित ई-यूूथस्केप में विजेता रहे हैं। मई में उन्हें पुरस्कृत किया गया है। अजय ने बताया कि इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आइओटी) डिवाइस को अपने स्मार्टफोन में मौजूद गूगल असिस्टेंट से कनेक्ट किया जा सकता है। जिससे अपनी आवाज में ऑन और ऑफ बोलकर घर के सभी बिजली उपकरणों को चालू या बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस डिवाइस से लाइट, पंखा, फ्रिज आदि को स्मार्टफोन के माध्यम से कंट्रोल किया जा सकता है। अजय, घर की दीवार पर एक डिस्प्ले बनाकर अपने डिवाइस को और अधिक उन्नत बनाना चाहते हैं। यह चालू या बंद उपकरणों की स्थिति, ऊर्जा की खपत आदि को प्रदर्शित करेगा, जिस तरह से एक नियमित मीटर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की दुकान को संभाला है अजय

अजय के पिता पूरन सिंह चौरसिया का निधन इसी वर्ष अप्रैल में हो गया। उसके बाद उसने दुकान को संभाला है। माता के अलावा तीन भाई व दो बहनें हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। बड़ा भाई भी अपना कारोबार करता है।
 
आयरन मैन फिल्म देखकर मिली प्रेरणा
अजय के अनुसार इस डिवाइस को बनाने का विचार फिल्म आयरन मैन में टोनी स्टार्क नाम के पात्र से मिला, जिसके पास अपने सभी घरेलू उपकरणों को नियंत्रित करने के लिए जरविस नाम का एक असिस्टेंट होता है। टोनी स्टार्क जरविस की मदद से जिस प्रकार घर के सभी उपकरणों को नियंत्रित करता है, उसी प्रकार अजय ने भी अपने डिवाइस को बनाने का प्रयास किया है।
 
बाजार से बहुत सस्ती है डिवाइस
अजय द्वारा बनाई गई यह डिवाइस बाजार में उपलब्ध अन्य डिवाइस से काफी सस्ती तथा उनसे ज्यादा एडवांस है। बाजार में उपलब्ध आठ से दस उपकरणों को नियंत्रित करने वाला डिवाइस 60-70 हजार रुपये में आता है तथा उसको संचालित करने के लिए निरंतर वाईफाई की जरूरत होती है। अजय द्वारा बनाये गए चार उपकरणों को नियंत्रित करने वाले डिवाइस की लागत मात्र 650 रुपये आती है, तथा इसे ऑफलाइन (ब्लूटूथ द्वारा) संचालित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed