{"_id":"5e8c20448ebc3e76902922bb","slug":"power-supply-weak-during-to-lockdown-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Lockdown: लॉकडाउन के बीच इस एक चीज ने लोगों को खूब सताया, पूरा गोरखपूर हुआ परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Lockdown: लॉकडाउन के बीच इस एक चीज ने लोगों को खूब सताया, पूरा गोरखपूर हुआ परेशान
Tue, 07 Apr 2020 12:25 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के बीच सोमवार दोपहर में हुई बिजली कटौती से लोगों को काफी दिक्कत हुई। घर बैठे लोग काफी परेशान हुए। शाम 4:30 बजे तक स्थिति सामान्य हुई। सोमवार दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली का संकट बना रहा। इलाकों में दोपहर से शुरू हुई कटौती शाम तक रुक-रुककर होती रही।
विज्ञापन
जगन्नाथपुर इलाके में सुबह 12 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। थोड़ी देर बाद 1:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो अचानक थोड़ी-थोड़ी देर में बिजली का आना और जाना शुरू हो गया। यही हाल मोहद्दीपुर, विश्वविद्यालय, रानीबाग, राप्तीनगर इलाके में रहा। बेतियाहाता के मोहित ने बताया कि इस बीच बिजली आपूर्ति बेहद सामान्य रही है।
विज्ञापन
इससे पहले भी बिजली आपूर्ति में दिक्कत आने पर जेई शिवम चौधरी को फोन पर जानकारी दी। थोड़ी देर में लाइन मैन भेज कर आपूर्ति बहाल कराई गई। सोमवार को बिजली गुल होने पर 1912 शिकायती नंबर पर फोन करना चाहा तो कॉल नहीं रिसीव की गई।
विज्ञापन
शहरी अधीक्षण अभियंता यूसी वर्मा ने बताया कि- लॉकडाउन के दौरान बेहतर आपूर्ति देने के लिए बिजली निगम संकल्पित है। थोड़ी-बहुत कहीं दिक्कत आई होगी। सभी लाइनमैन के पास भी बनवा दिए गए हैं। उन्हें काम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।