फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Power supply cut off for 1,000 homes in Raptinagar; residents left distressed by the heat.

Gorakhpur News: राप्तीनगर के एक हजार घरों की बिजली गुल, गर्मी से बेहाल रहे लोग

Tue, 25 Aug 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Power supply cut off for 1,000 homes in Raptinagar; residents left distressed by the heat.
गोरखपुर। विद्युत उपखंड राप्तीनगर के फेज-3, फेज-4 और भगवानपुर क्षेत्र से जुड़े करीब एक हजार से अधिक घरों की बिजली सोमवार रात करीब 9:30 बजे गुल हो गई। इससे उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। देर रात करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का आरोप है कि लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के बावजूद विभाग की ओर से कटौती का कारण स्पष्ट नहीं किया गया। रात करीब 11:10 बजे कुछ इलाकों में बिजली बहाल हुई, लेकिन कई क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। इस बीच जब मामला अधीक्षण अभियंता के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए। इसके बाद विभागीय कर्मचारी फाल्ट तलाशने और उसे ठीक करने में जुट गए। देर रात करीब 12 बजे तक आपूर्ति बहाल हुई। इस संबंध में राप्तीनगर के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि तार टूटने और स्थानीय फाल्ट की वजह से आपूर्ति बाधित हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed