फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Power cuts increase people's woes during the heat.

Gorakhpur News: बिजली कटौती से गर्मी में बढ़ी लोगों की परेशानी

Thu, 13 Aug 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Power cuts increase people's woes during the heat.
-शाहपुर, मोहद्दीपुर, रामजानकी नगर आदि में हुई समस्या
विज्ञापन


गोरखपुर। उमस के बीच बिजली फाल्ट का सिलसिला जारी रहने से शहर के कई इलाकों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। शाहपुर, मोहद्दीपुर, रामजानकी नगर, बिछिया और नंदानगर में अलग-अलग स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही।

कुनराघाट-नंदानगर के सैनिक कुंज में बुधवार सुबह करीब सात बजे एबी केबल में फाल्ट हो गया। इससे लगभग 60 घरों की बिजली गुल हो गई। सुबह के समय बिजली नहीं होने से लोगों को घरेलू कामकाज में परेशानी हुई। वहीं बिछिया में दिन में ट्रांसफार्मर की केबल में खराबी के कारण करीब एक घंटे बिजली बाधित रही। शाम सात बजे विवेक नगर में ट्रांसफार्मर में आग लगने से करीब डेढ़ घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि दिन और शाम में फाल्ट के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली प्रभावित हुई थी। फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। रामजानकी नगर में मंगलवार रात करीब एक बजे एबी केबल में फाल्ट होने से करीब 20 घरों की बिजली गुल हो गई। इससे रात और बुधवार सुबह लोगों को परेशानी हुई। उपभोक्ता मनोज ने बताया कि आधी रात में पोल से ही बिजली खराब हुई थी। सुबह सूचना के बाद बिजली कर्मियों ने इसे 11 बजे ठीक किया है। इसके बाद राहत की सांस मिली है। राप्तीनगर के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही फाल्ट ठीक करा दिया गया। शाहपुर के आदित्यपुरी और असुरन क्षेत्र में भी दिन में कई बार बिजली कटने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed