{"_id":"640184205e39548e550e18b3","slug":"polytechnic-student-committed-suicide-in-gorakhpur-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पॉलिटेक्निक के छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- मैं खुद से परेशान हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पॉलिटेक्निक के छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- मैं खुद से परेशान हूं
Fri, 03 Mar 2023 10:52 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Mar 2023 10:52 AM IST
सार
अविनाश के कमरे में बरामद सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि मैं खुद से बहुत परेशान हूं। इस वजह से जिंदगी खत्म कर रहा हूं। मेरे घरवालों को कोई कुछ नहीं कहेगा। घरवालों ने मुझे बहुत प्यार दिया। अफसोस है कि मैं घरवालों के लिए कुछ नहीं कर सकता।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गीडा इलाके के झुगियां में बुधवार देर रात पॉलिटेक्निक के छात्र का शव मिला। रस्सी की मदद से पंखे से उसकी लाश लटकी थी। पुलिस को पास में ही सुसाइड नोट भी मिला। मौत की वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गगहा थाना क्षेत्र के हरैया निवासी सुभाष चंद्र का 17 वर्षीय बेटा अविनाश कुमार गीडा सेक्टर सात स्थित कॉलेज में पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष का छात्र था। वह झुगियां स्थित देवेंद्र सिंह के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहता था।
विज्ञापन
बुधवार रात 10 बजे के आसपास उसका भाई पास में रहने वाले अपने दोस्त के घर गया था और वापस आया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने के बाद भी नहीं खोला तो किसी तरह से दरवाजा तोड़कर अंदर गया।
विज्ञापन
कमरे में पंखे से फंदे के सहारे अविनाश का शव लटक रहा था। थानेदार मदन मोहर मिश्र ने बताया कि छात्र ने खुदकुशी की है। उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है। परिजनों को सूचना दे दी गई।
मैं खुद से परेशान हूं, मम्मी-पापा बहुत प्यार दिए
अविनाश के कमरे में बरामद सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि मैं खुद से बहुत परेशान हूं। इस वजह से जिंदगी खत्म कर रहा हूं। मेरे घरवालों को कोई कुछ नहीं कहेगा। घरवालों ने मुझे बहुत प्यार दिया। अफसोस है कि मैं घरवालों के लिए कुछ नहीं कर सकता। पुलिस घरवालों को परेशान मत करें। एक लड़की दोस्त है, लेकिन उसका मेरी मौत से कोई लेना-देना नहीं है। अंत में अविनाश ने लिखा है कि मम्मी-पापा बहुत प्यार दिए।