{"_id":"5ebbca322f700a57ff112c98","slug":"police-stop-ambulance-with-dead-body-in-ballia-deoria-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव लेकर सीमा पर दो घंटे रुके रहे परिजन, अधिकारी के आदेश पर जिले में मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव लेकर सीमा पर दो घंटे रुके रहे परिजन, अधिकारी के आदेश पर जिले में मिला प्रवेश
Wed, 13 May 2020 03:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 May 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भागलपुर में इलाज के लिए गए एक वृद्घ की मौत हो जाने के बाद एंबुलेंस से घर ला रहे शव को स्थानीय चेकपोस्ट पर रोक दिया गया। दो घंटे बाद अफसरों के निर्देश मिलने पर परिवार के लोग शव को लेकर घर पहुंचे।
विज्ञापन
लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव निवासी विजय लक्ष्मी (80) की तबियत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में निजी वाहन से लेकर भागलपुर चेक पोस्ट पर जांच कराने के बाद मऊ हास्पिटल में भर्ती कराएं।
विज्ञापन
वहां इलाज के दौरान हालत नाजुक देख डॉक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही मरीज की मौत हो गई। शव को एंबुलेंस से घर लाते समय बलिया देवरिया सीमा के भागलपुर चेक पोस्ट पर चौकी पर तैनात एसआई मनोज प्रजापति ने रोक दिया।
विज्ञापन
इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। दो घंटे बाद उच्च अधिकारियों के आदेश पर मृतक के पैतृक गांव चुरिया के लिए शव को भेजा गया।