फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police released photo of fraudsters will reward person who tells in Gorakhpur

Gorakhpur News: गौर से देखिए इस चेहरे को... पहचान लिया तो मिलेगा इनाम

Sat, 03 Sep 2022 12:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Sep 2022 12:58 PM IST
सार

जिला अस्पताल में आई महिला, रामगढ़ताल सहित चार जगहों पर जालसाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही घटनाओं के बीच ही चिलुआताल इलाके में भी गड्डीबाजी की घटना होने के बाद पुलिस के हाथ सीसी टीवी फुटेज लग गई है।

विज्ञापन
Police released photo of fraudsters will reward person who tells in Gorakhpur
जालसाजी के अलग-अलग आरोपियों की तस्वीर जारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में शहरवासियों को झांसा देकर जालसाजी करने के आरोपियों की फोटो पुलिस के हाथ लग गई है। चिलुआताल पुलिस ने फोटो जारी कर पहचान की कोशिश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फोटो में कैद व्यक्ति के बारे में जानकारी देने वालों के नाम गोपनीय रखे जाएंगे और उन्हें उचित इनाम भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल में आई महिला, रामगढ़ताल सहित चार जगहों पर जालसाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही घटनाओं के बीच ही चिलुआताल इलाके में भी गड्डीबाजी की घटना होने के बाद पुलिस के हाथ सीसी टीवी फुटेज लग गई है। प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि फोटो में आरोपी की पहचान करने वालों को इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


 

पेंशन निकालकर जा रहे बुजुर्ग से जालसाजी

चिलुआताल इलाके के मोहरीपुर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से पेंशन निकालकर जा रहे बुजुर्ग से जालसाज 15 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के मनइतापुर निवासी जगनरायन यादव (70) महराजगंज जिले के फरेन्दा तहसील से रिटायर हुए हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे बैंक से 15 हजार रुपये निकाल कर घर जा रहे थे।

जालसाज बुजुर्ग को कागज की गड्डी थमाकर उनका रुपया लेकर साथी की बाइक पर बैठ कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग को ज्यादा पैसा देने के लालच में जालसाजों ने उन्हें झांसे में लिया था और कागज की गड्डी थमा दी। गड्डी खोलने पर जब उन्हें कागज मिला तब जालसाजी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed