{"_id":"6516642c9baccc99c5004459","slug":"police-picked-up-two-people-for-demanding-extortion-from-a-doctor-2023-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को उठाया, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को उठाया, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग
Fri, 29 Sep 2023 11:14 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:14 AM IST
सार
बड़हलगंज क्षेत्र के आंबेडकर चौराहा स्थित दुर्गावती हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करने वालीं डॉ. रोली पुरवार से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी भरा रजिस्टर्ड पत्र मंगलवार को आने के बाद डॉक्टर ने केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
गोरखपुर जिले में बड़हलगंज क्षेत्र के दुर्गावती हॉस्पिटल की महिला डॉ. रोली पुरवार से 20 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस गुत्थी सुलझाने की कोशिश में जुटी है। खबर है कि पुलिस पत्र भेजने वाले तक भी पहुंच गई है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश हो सकता है।
विज्ञापन
डॉक्टर को गोला के पते से खुर्शीद नदीम नाम से रंगदारी के लिए धमकी भरा पत्र आया है। रंगदारी न देने पर जान मारने की धमकी का पत्र मिलने के बाद से ही डॉ. रोली दहशत में हैं। इसके चलते ही वह बृहस्पतिवार को भी हाॅस्पिटल नहीं आईं।
विज्ञापन
हाॅस्पिटल के संचालक सर्जन डॉ. मनोज यादव ने बताया कि डॉ. रोली प्रतिदिन गोरखपुर से अपनी कार से आती हैं और देर शाम वापस लौट जाती हैं। रंगदारी का पत्र मिलने के बाद से ही वह परेशान हैं। इसीलिए बृहस्पतिवार को भी हॉस्पिटल नहीं आईं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: तिहरा हत्याकांड की आरोपी नीलम कैरम बोर्ड चैंपियन, ऐसे बदल रही जिंदगी
Trending Videos
यह है मामला
बड़हलगंज क्षेत्र के आंबेडकर चौराहा स्थित दुर्गावती हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करने वालीं डॉ. रोली पुरवार से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी भरा रजिस्टर्ड पत्र मंगलवार को आने के बाद डॉक्टर ने केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।