फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police officers set up chaupals in police stations and villagers lodged complaints Under Adhikari Aap Ke Dwar

अफसरों ने थानों में लगाई चौपाल: कहीं जमीन का विवाद तो कहीं रात में पुलिस की सुस्ती की शिकायत

Thu, 19 Aug 2021 12:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 19 Aug 2021 12:42 PM IST
सार

‘अधिकारी आप के द्वार’ के तहत लगाई गई चौपाल, ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी समेत सभी अफसर रात में थाने में ही रुकेंगे, बोले, जनता को न्याय दिलाना प्राथमिकता।

विज्ञापन
police officers set up chaupals in police stations and villagers lodged complaints Under Adhikari Aap Ke Dwar
गगहा थाने में पहुंचे एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के थानों में पुलिस अफसरों की चौपाल लगी तो फरियादियों ने मुखर होकर अपनी बात रखी। कहीं पर अफसरों के सामने पुलिस की रात में सुस्ती की शिकायत सामने आई तो कहीं पर जमीन का विवाद। अधिकतर जगहों पर जमीन के ही मामले सामने आए, जिसमें अफसरों ने कार्रवाई का निर्देश भी दिए हैं। वहीं एसएसपी से गगहा थाने में लोग मिले।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि अपराध पर अंकुश और जनता को न्याय दिलाने के लिए इसकी पहल की गई है। कुछ शिकायतें आईं जिनका निपटारा करने का आदेश भी दिया। अधिकारियों को रात में थानों में ही रुकने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, एसएसपी की पहल पर बुधवार को ‘अधिकारी आप के द्वार’ की शुरुआत की गई। इसके तहत एसएसपी डॉ. विपिन ताडा समेत सभी पुलिस अफसरों ने थानों में चौपाल लगाई। इस दौरान फरियादियों की बात सुनी गई। कैंपियरगंज थाने में एसपी नार्थ से लोगों ने रात में पुलिस की सुस्त चाल की शिकायत की। बोले कि दस बजे के बाद पुलिस वाले जल्दी कार्रवाई नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गगहा थाने में एसएसपी, कैंट थाने में एसपी सिटी सोनम कुमार, बांसगांव में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह, कैंपियरगंज में एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, चौरीचौरा में एसपी क्राइम, गोला थाने में एसपी यातायात आरएस गौतम, बड़हलगंज में पुलिस उपाधीक्षक प्रज्ञान, तिवारीपुर में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, थाना हरपुर बुदहट में सीओ खजनी, थाना बेलघाट में सीओ गोला, थाना झंगहा में सीओ चौरीचौरा, सहजनवां में सीओ कैंपियरगंज, शाहपुर थाने में सीओ गोरखनाथ,  थाना रामगढ़ताल में सीओ कैंट,  थाना कोतवाली में सीओ कोतवाली, थाना खोराबार में पुलिस उपाधीक्षक प्रोटोकॉल और थाना बेलीपार में सीओ बांसगांव ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed