फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police FIR file on five shopkeeper for open shops in lockdown

Gorakhpur Lockdown: पाबंदी के बाद भी शहर में खोली दुकान, अब पछता रहे हैं, जानें क्या है मामला

Fri, 27 Mar 2020 08:02 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 27 Mar 2020 08:02 AM IST
विज्ञापन
police FIR file on five shopkeeper for open shops in lockdown
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लॉकडाउन के बावजूद कुछ दुकानदार दुकान खोलने से बाज नहीं आ रहे हैं। कैंट पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाकर सैलून संचालक समेत आठ दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी की पुलिस बुधवार की दोपहर सिघड़िया चौराहे पर पहुंची तो लकी हेयर ड्रेसर नाम की दुकान खुली हुई थी। लोग दाड़ी और बाल कटवा रहे थे। लॉक डाउन के बारे में पूछने पर मौजूद लोग वहां से हट लिए। कैंट पुलिस ने सैलून संचालक झम्मन शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा गोलघर में जलकल बिल्डिंग के पास ठेले पर चाय बेच रहे राणा सिंह और दिनेश, इसी प्रकार बेतियाहाता में ठेले पर चाय बेच रहे अतुल कुमार, बेतियाहाता हनुमान मंदिर के सामने ठेले पर सब्जी बेच रहे ब्रिजेश साहनी, सिटी मॉल के पास गुटखा-तम्बाकू बेच रहे पवन कुमार चौधरी और लकी के अलावा शास्त्री चौक पर ठेले पर चाय-पकौड़ी-उबला चना बेच रहे शंकर दयाल राय के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। कैंट पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 188, 269, 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed