{"_id":"5f800b198ebc3e9be3462ed7","slug":"police-case-filed-against-daughter-in-law-for-selling-house-of-father-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू पर ससुर का मकान बेचने का आरोप, जालसाजी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू पर ससुर का मकान बेचने का आरोप, जालसाजी का केस दर्ज
Fri, 09 Oct 2020 12:32 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोला बाजार (गोरखपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोला बाजार (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बहू द्वारा ससुर का मकान बेचने का मामला सामने आया है। अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर गोला पुलिस ने सुअरज बुजुर्ग निवासी महिला सहित कई लोगों के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज पेश करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोप है कि महिला ने अपने ससुर के मकान को बेच दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुअरज बुजुर्ग निवासी वंशीधर गिरी ने अपर पुलिस महानिदेशक को पत्र देकर मामले की शिकायत की है। उन्होंने बताया है कि उनकी भाभी माया देवी व बड़े भाई मुरलीधर गिरी के वैवाहिक रिश्ते ठीक नहीं हैं। इस वजह से दोनों अलग-अलग रहते हैं। भाई मुरलीधर इनके साथ ही रहते हैं।
विज्ञापन
वंशीधर ने आरोप लगाया कि उनके पिता विकायन गिरी की कृषि योग्य जमीन का वर्ष 2013 में माया देवी ने धोखे से बैनामा करा लिया था। इसके विरुद्ध दोनों भाई मुकदमा लड़ रहे हैं। इसी बीच 2014 में माया ने गोला तहसील के दस्तावेज लेखक व नगवा गांव निवासी प्रसिद्ध नारायण राय की मदद से उनके पिता के घर का बाघागाड़ा निवासी रजनीश भट्ट तथा उनकी पत्नी रंभा देवी के नाम कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बैनामा कर दिया। अब वह लोग मकान खाली करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह का कहना है कि अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दस्तावेजों की जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।