फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police bharti gorakhpur

913 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल, 769 पास

Mon, 30 Dec 2019 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
police bharti gorakhpur
पीएसी ग्राउंड पर पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगाते अभ्यार्थी।
913 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल, 769 पास
विज्ञापन

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड की ओर से आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में रविवार को 769 पुरूष अभ्यर्थी पास हुए। 26 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में दूसरे दिन रविवार को हुई परीक्षा में 913 अभ्यर्थी ही पहुंचे थे। 87 अभ्यर्थी नहीं आए। उन्हें अब तीन जनवरी के बाद दोबारा मौका मिलेगा। इसके अलावा नियमित रूप से जिनकी परीक्षा होनी है, वह जारी रहेगी। सोमवार की सुबह सात बजे अभ्यर्थियों को फिर बुलाया गया है। एक दिन में लगभग एक हजार अभ्यर्थी बुलाए जा रहे हैं।

दूसरे दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए एक हजार पुरूष अभ्यर्थियों को बुलाया गया था लेकिन 913 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। सुबह सात बजे से शुरू हुई परीक्षा में अभ्यर्थियों के मापतौल करने के साथ ही दौड़ कराई गई। आरआई उमेश ने बताया कि दूसरे दिन की परीक्षा में जो अभ्यर्थी शामिल नहीं हो पाए हैं उन्हें तीन जनवरी के बाद फिर से मौका दिया जाएगा। वहीं पहले दिन की छूटी हुई 190 महिला अभ्यर्थियों की दौड़ एक और दो जनवरी को कराई जाएगी। आरआई ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने महिला सिपाहियों और पुरूष सिपाहियों की रिक्तियों को भरने के लिए वर्ष 2018 में आवेदन मांगा था। प्रदेश के विभिन्न शहरों में 11 केंद्रों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। गोरखपुर पीएसी में इसी क्र म में आजमगढ़, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज आदि जिलों के अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। ठंड की वजह से रविवार को भी परीक्षा दो घंटे देर से शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed