{"_id":"5e7861628ebc3e76a3065e1e","slug":"police-and-swat-team-arrested-theft-accused-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: पुलिस व स्वाट टीम ने दस हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती: पुलिस व स्वाट टीम ने दस हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
Mon, 23 Mar 2020 12:43 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
Basti news
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उसका नाम विजय कुमार चौधरी उर्फ टोनी है। शातिर अपराधी को सोमवार की सुबह रखिया चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है।
क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल सिंह ने बताया की स्वाट टीम प्रभारी राजेश मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज सौदागर राय की संयुक्त टीम ने सोमवार की सुबह रखिया चौराहे के पास से 4 माह पूर्व से वांछित चल रहे शातिर अपराधी विजय कुमार उर्फ टोनी को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और आरोपी पर पुलिस अधीक्षक बस्ती ने दस हजार का इनाम भी घोषित किया था।