फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police and SOG team encounter with miscreants and Four truck robbers arrested in deoria

देवरिया: पुलिस व एसओजी टीम की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़, चार ट्रक लुटेरे गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2020 03:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Sep 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Police and SOG team encounter with miscreants and Four truck robbers arrested in deoria
मुठभेड़ में छतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के देवरिया-गोरखपुर रोड पर कोऑपरेटिव चौराहे पर पुलिस व एसओजी टीम की बदमाशों के साथ सोमवार को मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में फायरिंग के दौरान भगदड़ मच गई। जिसके बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश ट्रक लुटेरे बताए जा रहे हैं। बदमाशों ने बलिया और गोरखपुर में ट्रक लूटने की बात स्वीकार की है और देवरिया में भी ट्रक लूटने की फिराक में थे।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उन्हें सर्विलांस से जानकारी मिली कि कुछ बदमाश कार से गोरखपुर की तरफ से देवरिया आ रहे हैं जो ट्रक लूटने के फिराक में हैं। जिसके बाद पुलिस ने पुराना बस अड्डा के सामने बदमाशों की गाड़ी रोकने का प्रयास किया जहां बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों से बचने के लिए एसओजी और पुलिस की टीम ने भी जवाबी फायरिंग किया। फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी है। बाद में पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी। सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि बदमाश ट्रक लुटेरे बताए जा रहे हैं इनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed