फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Modi welcome preparation municipal corporation by cleaning city of Gorakhpur

पीएम के स्वागत की तैयारी: गोरखपुर शहर की सफाई में उतरी नगर निगम के सफाईकर्मियों की फौज, चकाचक हो रहे गली-मोहल्ले

Sun, 05 Dec 2021 03:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 05 Dec 2021 03:31 PM IST
सार

विशेष सफाई अभियान के तहत शनिवार को नगर निगम के उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा एवं सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह ने शास्त्री नगर स्थित खाली प्लाट की सफाई कराई।

विज्ञापन
PM Modi welcome preparation municipal corporation by cleaning city of Gorakhpur
गोरखपुर शहर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सात दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोरखपुर आगमन को देखते हुए नगर निगम प्रशासन शहर को चमकाने में जुटा है। वार्डों की गलियों और मोहल्लों को गंदगी से मुक्त किया जा रहा है। इसके लिए निगम ने कर्मचारियों की फौज उतार दी है। इन दिनों दो हजार से ज्यादा कर्मचारी शहर की सफाई में लगे हैं। आलम यह है कि जिन स्थानों पर पहले कूड़े के ढेर लगे थे, वे स्थान अब चकाचक दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल के आसपास के इलाकों में करीब 800 सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


विशेष सफाई अभियान के तहत शनिवार को नगर निगम के उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा एवं सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह ने शास्त्री नगर स्थित खाली प्लाट की सफाई कराई। वहां से तकरीबन दो डंपर कूड़ा उठाया गया। सफाई के बाद कीटनाशक दवाओं का भी छिड़काव भी किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के नोडल अधिकारी शक्ति सिंह यादव के अलावा मनोनीत पार्षद उमेश चंद्र श्रीवास्तव, विनय राय, बीएन मिश्रा उपस्थित थे।
विज्ञापन


जोन नंबर दो में नगर आयुक्त अविनाश सिंह की उपस्थिति में सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणिभूषण तिवारी द्वारा सर्किट हाउस रोड बुद्ध बिहार गेट के पास, बिछिया, जंगल तुलसीराम सर्वोदय नगर, रामगढ़ताल, महादेव पुरम कॉलोनी, दिव्य नगर, हनुमानपुरम, गिरधरगंज, वार्ड 20 एवं 24, जंगल सालिकराम, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-2 के पास कूड़े के ढेर की सफाई कराई गई। जोन नंबर दो के अंतर्गत वार्ड संख्या-25 हरिजन बस्ती पुलिया के पास, वार्ड 55 अलहदादपुर शिवकाली मंदिर के पास, शेषपुर किराना मंडी के पीछे, वार्ड 19, महेवा फल मंडी के पास, देवरिया बाईपास रोड, रुस्तमपुर एवं रुस्तमपुर चिलमापुर मदरसे के पास सफाई कराई गई। इसके अलावा तिवारीपुर, जाफरा बाजार, इलाहीबाग, झुगिंया बाजार, राप्तीनगर, जोन नंबर चार के अंतर्गत वार्ड 56 नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर, वार्ड 68 एवं वार्ड 50, हुमांयूपुर में भी सफाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर से एमपी इंटर कॉलेज तक हटा अतिक्रमण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए नगर आयुक्त अविनाश सिंह के निर्देश पर इंफोर्समेंट टीम प्रभारी कर्नल सीपी सिंह ने गोरखनाथ मंदिर से लेकर एमपी इंटर कॉलेज तक सड़क से अतिक्रमण एवं गंदगी को हटवाया। गोलघर इलाके में भी नो-पार्किंग जोन वाले स्थानों से भी अतिक्रमण हटवाया गया। लोगों को गाड़ियां मल्टीलेवल पार्किंग में ही खड़ी करने की सलाह दी गई। वहीं जीडीए कॉलोनी में सत्यम लॉन के पास कूड़ा फेंकने वाले पर 1000 रुपये जुर्माना लगाया गया।  

जनप्रिय के चंद्रकांत ने बताया कि पहली बार ऐसी सफाई हो रही है। कूड़े के ढेर की वजह से जिन जगहों से गुजरना मुश्किल होता था, वहां अब आसानी से खड़े भी रह सकते हैं।
 
हुमायूंपुर के वीरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की वजह से ही इस तरह की सफाई हो रही है। नगर निगम प्रशासन को इस व्यवस्था को हमेशा के लिए लागू करना चाहिए।

 
हड़हवा फाटक के शरद चौधरी ने बताया कि इन दिनों वार्ड में कहीं भी कूड़े के ढेर नजर नहीं आ रहे हैं। नगर निगम की ओर से लगातार सफाई कराई जा रही है। यह बहुत ही अच्छी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed