फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Modi saw development journey of fertilizer factory and AIIMS in exhibition

Gorakhpur: पीएम मोदी ने प्रदर्शनी में देखी खाद कारखाना व एम्स की विकास यात्रा, सचिव ने दी कारखाना व एम्स की जानकारी

Tue, 07 Dec 2021 05:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Dec 2021 05:01 PM IST
सार

पीएम ने प्रदर्शनी में देखी खाद कारखाना व एम्स की विकास यात्रा, भारत सरकार के उर्वरक विभाग के सचिव व स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने दी कारखाना व एम्स के बारे में जानकारी।

विज्ञापन
PM Modi saw development journey of fertilizer factory and AIIMS in exhibition
पीएम मोदी और सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर मंच पर जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाद कारखाना परिसर में ही लगाई गई, प्रदर्शनी में खाद कारखाना एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की विकास यात्रा को देखा। उन्होंने पूरी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और खाद कारखाना व एम्स के साथ ही क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) के नौ प्रयोगशालाओं के बारे में भी जानकारी ली।

विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर करीब 12.50 बजे एयरपोर्ट से खाद कारखाना परिसर स्थित हेलीपैड पर पहुंचे प्रधानमंत्री, सबसे पहले प्रदर्शनी में पहुंचे। हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) द्वारा लगाई गई, इस प्रदर्शनी में खाद कारखाना के इतिहास, बंद होने के कारण, उसके बाद स्थापना के लिए किए गए प्रयास, स्थापना की घोषणा, शिलान्यास से लेकर निर्माण पूरा होने तक का विवरण प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन


भारत सरकार के सचिव उर्वरक आरके चतुर्वेदी ने पहले प्रदर्शनी में रखे खाद कारखाना के माडल के जरिए प्रधानमंत्री को कारखाने की खूबियों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने एम्स के शिलान्यास से लेकर स्थापना तक की यात्रा के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दोनों अधिकारियों ने कारखाना और एम्स की स्थापना के बाद इस क्षेत्र को होने वाले लाभ भी गिनाए।  साथ ही आरएमआरसी के नौ प्रयोगशालाओं के बारे में भी प्रधानमंत्री को जानकारी दी। प्रदर्शनी के निरीक्षण के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारत सरकार के सचिव, एचयूआरएल के प्रबंध निदेशक, एम्स की निदेशक आदि मौजू रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed