{"_id":"61af210032fe4873a56e45eb","slug":"pm-modi-in-gorakhpur-news-ten-special-things-of-pm-modi-speech","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Modi Speech: पीएम का सपा पर निशाना, कहा- लाल टोपी वालों का मतलब रेड अलर्ट, खतरे की घंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Speech: पीएम का सपा पर निशाना, कहा- लाल टोपी वालों का मतलब रेड अलर्ट, खतरे की घंटी
Tue, 07 Dec 2021 03:38 PM IST
vivek shukla
प्रगति चंद, गोरखपुर।
प्रगति चंद, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Dec 2021 03:38 PM IST
सार
पीएम मोदी ने सबसे पहले रिमोट से खाद कारखाने का लोकार्पण किया। इसके बाद पीएम मोदी ने गोरखपुर एम्स को भी जनता को समर्पित कर दिया। तीसरी परियोजना के रूप में पीएम ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बने रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) के अत्याधुनिक नौ लैब का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन
गोरखपुर में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर में खाद कारखाना, एम्स और बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) का लोकार्पण किया। वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री ने ही खाद कारखाना और एम्स की नींव रखी थी। अब उन्होंने खुद अपने हाथों इसे जनता को समर्पित किया।
गोरखपुर में पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
जब डबल इंजन की होती है सरकार तो दोगुनी तेजी से होता है काम
पीएम मोदी ने कहा कि साथियों गोरखपुर में फर्टिलाइजर प्लांट और एम्स का शुरू होना कई संदेश दे रही है। जब डबल इंजन की सरकार होती है तो दोगुनी तेजी से काम होता है, आपदाएं भी अवरोध नहीं पैदा कर पातीं। तब परिश्रम भी होता है और परिणाम भी निकलता है। गोरखपुर का आज का आयोजन इस बात का भी सबूत है कि जब नया भारत ठान लेता है तो इसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।बंद पड़ चुके कारखानों को खोल रहे हैं हम
हमने तीन सूत्रों पर काम करना शुरू किया- यूरिया की शत प्रतिशत नीम कोटिंग की और दुरुपयोग रोका। दूसरा लोगों को यूरिया के कार्ड दिए ताकि पता चले कि किस खेत को कैसे खाद की जरूरत है। तीसरा हमने यूरिया उत्पादन बढ़ाया। बंद पड़ चुके कारखानों को हम खोल रहे हैं। एक शुरू हो गया है बाकी अन्य भी आने वाले सालों में भी खुल जाएंगे। जिस तरह से भगीरथ जी गंगा को लेकर आए थे उसी तरह इस खाद कारखाने तक ईंधन को पहुंचाने के लिए ऊर्जा गंगा को लाया गया है।
गोरखपुर में पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला।
किसानों को खाद के लिए खानी पड़ती थी लाठी-गोली
पीएम ने कहा कि पिछली सरकारों में एक बड़ी दिक्कत यह भी थी कि जो खाद उपलब्ध थी उसे चोरी छिपे खेती के अलावा अन्य कामों में लगाया जाता था। किसानों को खाद के लिए लाठी-गोली तक खानी पड़ती थी। हमने यूरिया का गलत इस्तेमाल रोका और उसकी नीम कोटिंग की ताकी कालाबाजारी रोकी जा सके।
पूर्वांचल के कई शहरों में मिल रही गैस पाइप लाइन से सस्ती गैस
हल्दिया से गोरखपुर तक गैस पाइपलाइन बिछाई गई है। इससे खाद कारखाने तक तो ईंधन पहुंचा ही पूर्वी यूपी के कई शहरों में गैस पाइप लाइन से सस्ती गैस मिल रही है। मैंने कहा था कि गोरखपुर यूपी के विकास की धुरी बनेगा जो सच हो रहा है। यह कारखाना रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी देगा। पूर्वांचल में अनेक नए बिजनेस शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
पहले खाड़ी का तेल आता था, अब झाड़ी का भी आता है
पीएम मोदी ने कहा कि गन्ना किसानों का गढ़ पूर्वांचल का यह एरिया इथेनॉल उत्पादन के लिए भी महत्वपूर्ण है। पहले खाड़ी का तेल आता था अब झाड़ी का भी तेल आने लगा है।सीएम योगी की तारीफ
मैं योगी सरकार की सराहना करता हूं कि उन्होंने गन्ना किसानों के लिए अभूतपूर्व काम किया है। 350 रुपये तक मूल्य बढ़ाया। पिछली दो सरकारों ने जितना मिलकर किया योगी जी ने सिर्फ साढ़े चार में ही गन्ना किसानों को भुगतान किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के उद्घाटन कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब।
- फोटो : अमर उजाला।