Railways News: रेल यात्रियों की दुर्दशा...अब किसान आंदोलन ने बढ़ाईं मुश्किलें
अमृतसर से चलने वाली आम्रपाली (15708) और कटिहार से चलने वाली (15707) का संचालन प्रभावित है। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे बिहार की तरफ से आने वाली आम्रपाली के इंतजार में बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफार्म नंबर एक पर टहल रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छठ पूजा के बाद दिल्ली, मुंबई समेत अन्य बड़े शहरों में जाने वालों की भीड़ तो कम हुई है, लेकिन उनकी दुर्दशा कम नहीं हो रही। अब पंजाब में किसान आंदोलन ने मुश्किल बढ़ा दी है। बिहार के कटिहार से पंजाब के अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस का संचालन कई दिन से प्रभावित है। रविवार दोपहर में बिहार की तरफ से आई ट्रेन में यात्रियों की भीड़ जुट गई। इसके चलते कई यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पाए।
वहीं नई दिल्ली से सहरसा जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस भी सवा तीन घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। इस ट्रेन के यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अमृतसर में आंदोलन के चलते पंजाब की तरफ जाने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। अमृतसर से चलने वाली आम्रपाली (15708) और कटिहार से चलने वाली (15707) का संचालन प्रभावित है। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे बिहार की तरफ से आने वाली आम्रपाली के इंतजार में बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफार्म नंबर एक पर टहल रहे थे।
इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: उत्पादन की चिंता न खपाने की...कच्चे माल से लेकर बाजार तक सब आसपास
दोपहर करीब पौने एक बजे प्लेटफार्म पर पहुंची इस ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। हालांकि, आरक्षित कोच में कम ही यात्री थे, लेकिन सेकेंड क्लास में कोच के अंदर पहले से ही लोग भरे हुए थे। गोरखपुर के यात्रियों को चढ़ने के लिए गेट पर ही जूझना पड़ा। कई यात्रियों ने भीड़ देखकर दूसरी ट्रेन का इंतजार करना बेहतर समझा तो वहीं कुछ लोग लौट गए।
उधर नई दिल्ली से आने वाली वैशाली एक्सप्रेस को गोरखपुर स्टेशन पर सुबह 9.20 बजे पहुंचना था, लेकिन यह दोपहर 12.40 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। इस ट्रेन से बिहार की तरफ जाने वाली यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर राजघाट पुल से गुजरें तो सांस रोक लें वरना हो जाएंगे बीमार, डीजे से राहत मिली तो सांस लेना दूभर
पंजाब में आंदोलन के चलते जो स्थिति है उसे देखकर टिकट कैंसिल करा दिया था। रविवार को आम्रपाली के चलने की जानकारी मिलने पर जनरल टिकट लेकर पहुंचा था, लेकिन भीड़ के चलते ट्रेन में घुस नहीं सके। अब किसी अन्य ट्रेन से जाएंगे।- मनीष मौर्या, यात्री।
टिकट कंफर्म नहीं होने के चलते परिवार की बजाय अब अकेले यात्रा कर रहा हूं। जनरल टिकट लेकर आया था, लेकिन ट्रेन में पहले से ही भीड़ है। अब यहां से दिल्ली तक किसी स्पेशल ट्रेन से जाऊंगा। वहां से कोई अन्य विकल्प देखेंगे।- संतोष सिंह, यात्री।