{"_id":"658a9e1d6077eecd6e09dd31","slug":"platform-of-13-trains-including-gorakhdham-and-ltt-will-change-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें..गोरखधाम और एलटीटी समेत 13 ट्रेनों का बदलेगा प्लेटफार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें..गोरखधाम और एलटीटी समेत 13 ट्रेनों का बदलेगा प्लेटफार्म
Tue, 26 Dec 2023 03:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 Dec 2023 03:04 PM IST
सार
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 पर अनुरक्षण कार्य के लिए मंगलवार 26 दिसंबर की सुबह आठ बजे से 9 जनवरी तक ब्लॉक लिया गया है। इस अवधि में इस रूट से चलने वाली ट्रेनों को अलग-अलग प्लेटफार्म से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-9 से ट्रेनों का संचालन मंगलवार से बंद रहेगा। 9 जनवरी तक इस प्लेटफार्म से जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस, एलटीटी एक्सप्रेस ओर गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस को तय समय पर प्लेटफार्म नंबर-8 से चलाया जाएगा। साथ ही 11 अन्य ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर 8, 7, 4, 3 और 1 से संचालित किया जाएगा। यह व्यवस्था 9 जनवरी तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
गोरखपुर स्टेशन से हर दिन करीब 150 ट्रेनों का संचालन किया जाता है। प्लेटफार्म नंबर नौ से दिल्ली होते हुए बठिंडा तक जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस और मुंबई जाने वाली एलटीटी समेत कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन होता है। मंगलवार सुबह आठ बजे से इस प्लेटफार्म को 15 दिनों के लिए बंद किया गया है। इस दौरान यहां से जाने वाली सभी 13 ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर एक से लेकर आठ तक शिफ्ट किया गया है। नकहा जंगल इंटरसिटी प्लेटफार्म नंबर-4 से चलेगी। आगामी 15 दिनों तक यहां वाशिंग एप्रन की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 पर अनुरक्षण कार्य के लिए मंगलवार 26 दिसंबर की सुबह आठ बजे से 9 जनवरी तक ब्लॉक लिया गया है। इस अवधि में इस रूट से चलने वाली ट्रेनों को अलग-अलग प्लेटफार्म से चलाया जाएगा। इसकी पूरी जानकारी रेलवे स्टेशन पर लगे डिजिटल बोर्ड व साउंड सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को दी जाएगी। यह ब्लॉक यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन