{"_id":"5ff0d14f8ebc3e3eb5330599","slug":"pistol-lying-on-the-floor-of-sdo-of-electricity-department-accused-arrested-gorakhpur-city-news-gkp379321969","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बिजली विभाग के एसडीओ की कनपटी पर सटा दी पिस्टल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बिजली विभाग के एसडीओ की कनपटी पर सटा दी पिस्टल, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 03 Jan 2021 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के बरगदवां चौराहे के पास शुक्रवार की देर शाम ड्यूटी से लौट रहे बिजली विभाग के एसडीओ, वीर प्रताप सिंह की कार एक अन्य कार से टकरा गई। जिसके बाद कार सवार युवक ने एसडीओ के कनपटी पर पिस्टल सटा दी। वह एसडीओ को जान से मारने की धमकी देने लगा। एसडीओ ने तत्काल बरगदवां पुलिस को सूचना दी। हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
आरोपी की पहचान बरगदवां के विस्तार नगर कॉलोनी निवासी, कमलेश सिंह पुत्र रामभजन सिंह के रूप में हुई है। राजेंद्र नगर पूर्वी, आनंद नगर के निवासी वीर प्रताप सिंह बिजली विभाग में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं। एक जनवरी की देर शाम वह ड्यूटी से वापस लौट रहे थे।
बरगदवां चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि उनकी कार कमलेश की कार से टकरा गई। आरोप है कि कमलेश ने वीर प्रताप की कनपटी पर पिस्टल सटा दी। वह उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। पिस्टल देख एसडीओ डर गए और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। कमलेश पुलिस को पिस्टल का लाइसेंस नहीं दिखा पाए। इसकी जांच की जा रही है कि पिस्टल लाइसेंसी है भी या नहीं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भय दिखाने, धमकी देने और हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज किया है।