{"_id":"5f510f508ebc3e527a012ad7","slug":"person-who-came-to-get-rid-of-quarrel-was-stabbed-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताश खेलने के दौरान हो रही थी मारपीट, झगड़ा छुड़ाने पहुंचे शख्स की भाला घोंपकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताश खेलने के दौरान हो रही थी मारपीट, झगड़ा छुड़ाने पहुंचे शख्स की भाला घोंपकर हत्या
Thu, 03 Sep 2020 09:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 03 Sep 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर बड़हलगंज इलाके के जगदीशपुर गांव में ताश खेलने के दौरान दो युवकों में विवाद हो गया। इस दौरान बीच बचाव को गए रामप्रसाद (55) की भाला घोंपकर हत्या कर दी गई। पेट में जख्म गहरा होने की वजह से जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता उससे पहले ही मौत हो गई। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, गांव में कुछ युवक बृहस्पतिवार को ताश खेल रहे थे। इसी बीच दो लोगों में विवाद हो गया। मारपीट होता देख रामप्रसाद बचाव करने पहुंचे। इससे नाराज लोगों ने आपस में मारपीट छोड़कर रामप्रसाद की ही पिटाई शुरू कर दी। तभी एक ने उन्हें भाला घोंप दिया।
वह गिरकर तड़पने लगे। इस बीच आरोपित फरार हो गए। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया मगर उनकी मौत हो गई। रामप्रसाद के भतीजे संतोष ने गांव के दो व्यक्तियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।