बदल रहा है गोरखपुर: गीडा में ही पेप्सी बनाएगी पेप्सिको, दस हजार परिवार गुनगुनाएंगे, 'राइज अप बेबी' की पंचलाइन
वरुण बेवरेज के कार्यकारी निदेशक कमलेश जैन ने बताया कि मार्च में यहां से उत्पादित कोल्ड ड्रिंक्स व दूध से बने उत्पादों को पूरे प्रदेश में भेजने का कार्य शुरू हो जाएगा। यहां के उत्पाद पूर्वांचल के अलावा पड़ोसी प्रांत बिहार भेजे जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोल्ड ड्रिंक्स कंपनी पेप्सिको गीडा में ही अब पेप्सी बनाने जा रही है। अगले माह से यानी फरवरी से उत्पादन शुरू होने जा रहा है। इस कंपनी से परोक्ष रूप से रोजगार से जुड़े परिवार फरवरी से राइज अप बेबी (पेप्सिको के विज्ञापन की पंचलाइन) गुनगुनाएंगे।
पेप्सिको की फ्रेंचाइजी वरुण बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से गीडा में बनवाया जा रहा पेप्सिको प्लांट का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में यहां से सॉफ्टड्रिंक के अलावा दूध से बने खाद्य पदार्थों का भी उत्पादन होना है।
करीब 1100 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से 1500 लोगों को प्रत्यक्ष और लगभग 10 हजार परिवार को परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री के हाथों इसके उद्घाटन की तैयारी भी चल रही है।
इसे भी पढ़ें: अयोध्या से होगा पूर्वांचल का विकास, पूर्वोत्तर रेलवे की भी बढ़ेगी रफ्तार
पेप्सिको कंपनी की फैक्टरी के निर्माण की आधारशिला पिछले साल ही मुख्यमंत्री योगी ने रखी थी। इस प्लांट का निर्माण मार्च 2024 में पूरा होना निर्धारित है, है लेकिन तय समय से करीब एक महीने पहले ही इसका निर्माण कार्य पूरा हो गया है।
वरुण बेवरेज के कार्यकारी निदेशक कमलेश जैन ने बताया कि मार्च में यहां से उत्पादित कोल्ड ड्रिंक्स व दूध से बने उत्पादों को पूरे प्रदेश में भेजने का कार्य शुरू हो जाएगा। यहां के उत्पाद पूर्वांचल के अलावा पड़ोसी प्रांत बिहार को भेजा जाएगा। इसके बाद जो माल बचेगा, उसे पहले यूपी और फिर जरूरत के अनुसार देश के अन्य हिस्सों में भी भेजा जा सकता है।