{"_id":"61cc35e55ad7d62c7e21cc7e","slug":"people-shocked-to-hear-hymn-being-played-from-pillars","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: खंभों के बीच से भजन बजता सुन चौंके लोग, ढाई किलोमीटर तक फिट किया गया म्यूजिक सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: खंभों के बीच से भजन बजता सुन चौंके लोग, ढाई किलोमीटर तक फिट किया गया म्यूजिक सिस्टम
Wed, 29 Dec 2021 03:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Dec 2021 03:50 PM IST
सार
पैडलेगंज से नया सवेरा तक डिवाइडर के बीच ऑर्नामेंटल लाइटें व नए खंभे लगाई गई हैं। करीब ढाई किलोमीटर तक खंभों में म्यूजिक सिस्टम भी फिट किया गया है।
विज्ञापन
नया सवेरा के पास लगे आकर्षक पोल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में मंगलवार की शाम सूरज ढलते ही नया सवेरा के पास आकर्षक पोलों (खंभों) के बीच से अचानक गणपति बप्पा मौर्या का भजन सुन वहां से गुजर रहा हर कोई चौंक उठा। लोग सिर उठाकर कोई म्यूजिक सिस्टम तलाशते रहे। मगर जब गौर किया तो पता चला कि पैडलेगंज से नया सवेरा मार्ग पर डिवाइडर के बीच आर्नामेंटल लाइटों के लिए लगाए जा रहे आकर्षक पोलों के बीच से आवाज आ रही है।
विज्ञापन
करीब ढाई किलोमीटर तक लग रहे पोलों में म्यूजिक सिस्टम भी फिट किया गया है। इससे सुबह-शाम भजन और दिन के वक्त मधुर संगीत सुनाई पड़ेगा। पोल लगाने का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही पैडलेगंज से नया सवेरा तक रोशनी से जगमगा उठेगा। पोलों में फिट म्यूजिक सिस्टम का इस्तेमाल पब्लिक एड्रेस सिस्टम के तौर पर भी किया जा सकेगा। मसलन कोरोना से जुड़े जागरूकता संदेश भी दिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
इसका सबसे ज्यादा लाभ 11 व 12 जनवरी को आयोजित होने जा रहे गोरखपुर महोत्सव में भी मिलेगा। वहां आने वाले पर्यटकों, स्थानीय लोगों को इसी म्यूजिक सिस्टम से जागरूक किया जा सकेगा। इसका कंट्रोल रूम नया सवेरा के पास स्थापित किया जा रहा है। यही नहीं रामगढ़ताल के किनारे स्टील की नई रेलिंग और बैठने के लिए बेंच भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि रामगढ़ताल के किनारे पैडलेगंज-नया सवेरा मार्ग पर डिवाइडर के बीच ऑर्नामेंटल लाइटें और नए पोल लगाए जा रहे हैं। इन पोलों की डिजाइन इस तरह की गई है कि उसमें म्यूजिक सिस्टम भी फिट है। इनमें सुबह-शाम भजन और दिन में मधुर संगीत सुनाई पड़ेगी। मंगलवार को म्यूजिक सिस्टम चालू कर दिया गया। इससे पर्यटकों का मनोरंजन तो होगा ही इसका इस्तेमाल पब्लिक एड्रेस सिस्टम के तौर पर भी किया जा सकेगा।