{"_id":"605580878ebc3edbfe58e61a","slug":"people-get-covid-vaccine-at-115-booths-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार जारी: 115 बूथ पर 9773 लोगों ने लगवाया कोविड का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार जारी: 115 बूथ पर 9773 लोगों ने लगवाया कोविड का टीका
Sat, 20 Mar 2021 10:26 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 20 Mar 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
गोरखपुर जिले में शुक्रवार को 9773 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया। कुल 115 बूथों पर 11500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। ऐसे में कुल 84.9 फीसदी टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
इसमें 8780 ने पहली, जबकि 993 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। निर्धारित बूथों पर सुबह 10 बजे टीकाकरण शुरू हुआ। भटहट पीएचसी पर भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। टीकाकरण के बाद सभी लोगों को 30 मिनट आब्जर्वेशन कक्ष में डॉक्टरों की देखरेख में बैठाया गया।
विज्ञापन
किसी बूथ पर कोई दुष्प्रभाव सामने नहीं आया। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, जिला प्रतिरक्षण अधिकरी डॉ एनके पांडेय ने जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व अन्य बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन