फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Patriotic lighting is visible at 25 major intersections, government buildings, and offices.

Gorakhpur News: रोशनी से जगमगाया शहर, घर-घर लहराएगा तिरंगा

Sat, 15 Aug 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 15 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Patriotic lighting is visible at 25 major intersections, government buildings, and offices.
- 25 प्रमुख चौराहों, सरकारी भवनों और कार्यालयों पर दिख रही देशभक्ति की रोशनी
विज्ञापन


- नगर निगम ने 1.60 लाख तिरंगे बांटे

- नगर निगम, पर्यटन विभाग, कमिश्नर कार्यालय और जीडीए समेत सभी प्रमुख प्रतिष्ठान रोशनी से सजे



गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस का उल्लास शुक्रवार को पूरे शहर में नजर आएगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ही शहर तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा है। नगर निगम की ओर से शहर के 25 प्रमुख चौराहों, सरकारी भवनों और कार्यालयों को तिरंगे की रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शाम होते ही चौराहों और प्रमुख मार्गों पर देशभक्ति के रंग बिखरने लगे हैं।
नगर निगम, पर्यटन विभाग, कमिश्नर कार्यालय, गोरखपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय समेत अन्य सरकारी कार्यालयों और प्रमुख प्रतिष्ठानों को भी तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। कार्यालय भवनों पर की गई आकर्षक रोशनी लोगों का ध्यान खींच रही है। प्रमुख चौराहों पर तिरंगे की रोशनी से शहर का माहौल पूरी तरह देशभक्तिमय नजर आ रहा है।
विज्ञापन

गणेश चौक, कचहरी चौराहा, शास्त्री चौक, अंबेडकर चौक, गोरखपुर विश्वविद्यालय चौराहा, पैडलेगंज चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, असुरन चौराहा, गोलघर काली मंदिर चौराहा और छात्रसंघ चौराहा समेत प्रमुख चौराहों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रात में इन चौराहों की रोशनी शहर की सुंदरता बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा पहुंचाने के लिए नगर निगम की ओर से 1.60 लाख झंडे वितरित किए जा चुके हैं। अलग-अलग वार्डों में पार्षदों के माध्यम से लोगों को झंडे उपलब्ध कराए गए हैं। इससे शहर के घरों पर भी तिरंगा लहराता नजर आएगा।
नगर निगम की ओर से झंडे तैयार कराने का काम अलग-अलग समूहों को दिया गया था। इससे समय से झंडे तैयार होने के साथ ही लोगों को रोजगार भी मिला। नगर निगम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस पर शहर को देशभक्ति के रंग में सजाने के साथ लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश देना है।
नगर निगम के उपसभापति पूनम सिंह ने कहा कि वार्डों में तिरंगे वितरित करा दिए गए हैं। इसको लेकर सभी पार्षदों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। झंडा वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि नगर निगम परिसर सहित अन्य सरकारी कार्यालयों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। संबंधित कर्मचारियों को समय से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए थे।
अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौराहों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। सभी चौराहों पर आकर्षक लाइटिंग की गई है। इस सजावट पर करीब दो लाख रुपये खर्च हुए हैं।

--
- सुबह 8 से 9 बजे के बीच होगा ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर शहर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों और प्रमुख प्रतिष्ठानों पर सुबह 8 से 9 बजे के बीच ध्वजारोहण किया जाएगा। नगर निगम में मेयर, नगर आयुक्त, जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी, मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त और गोरखपुर विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे। साथ ही पुलिस विभाग के अधिकारी भी अपने-अपने कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। रेलवे महाप्रबंधक की ओर से भी रेलवे स्टेडियम में ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed